व्यापम घोटाला: परीक्षार्थी देखते थे बैक टू बैक दो फिल्में और बन जाते थे डॉक्टर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में चारों तरफ से किरकिरी झेलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फैसला किया है कि वो इसकी जांच सीबीआई से करवाएंगे। इस घोटाले में एक के बाद एक चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आप सुनकर दंग रह जाएंगे व्यापमं में परीक्षा देने वाले भोपाल में फिल्म देख रहे थे और उनकी जगह दिल्ली में कोई और परीक्षा दे रहा था। इस बात का खुलासा व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने की है।

आशीष के मुताबिक रघुवंशी ने उसे पहले बताया था कि वो कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचा है। लेकिन उसके हाव भाव से नहीं लगता था कि गंभीरता से पढ़ाई करके यहां तक पहुंचा है। शक को पुख्ता करने के लिए आशीष ने बृजेंद्र रघुवंशी से दोस्ती कायम रखी। और फिर धीरे-धीरे कड़ियों से कड़ियों को जोड़ने के बाद व्यापम के इस बड़े रैकेट का पता चला। बताया जा रहा है कि बृजेंद्र रघुवंशी के विदिशा के बीजेपी नेता देवेंद्र रघुवंशी का बेटा है और फिलहाल फरार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications