VP Election से पहले संजय राउत का हैरान करने वाला दावा, 'BJP के पास बहमुत लायक नंबर नहीं'
VP Election News: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वोट डाल दिया है और बुधवार (9 सितंबर) को शाम 5 बजे तक मतदान होगा। एक दिन पहले सांसदों के लिए मॉक पोल आयोजित किया था। संजय राउत ने इस दौरान हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा कि जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के समर्थन में सत्ता पक्ष के लोगों को भी वोटिंग करनी चाहिए। उनके विस्तृत अनुभव का फायदा संसद और देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सांसदों को अपनी अंतरात्मा के आधार पर मतदान करना चाहिए।
बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के बीच विपक्षी गठबंधन INDIA ने सोमवार (8 सितंबर) को अपने सांसदों के लिए मॉक वोटिंग पोल आयोजित किया था। इसमें सभी सांसदों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बीजेपी की ओर से एनडीए सांसदों के लिए भी मॉक वोटिंग पोल का आयोजन किया गया है।

VP Election संजय राउत ने की अंतरात्मा की आवाज पर वोटिंग की अपील
संजय राउत का कहना है कि एनडीए के लिए भी मॉक पोल हुआ था जिसमें खुद पीएम भी बैठे नजर आए थे। उन्होंने कहा, 'देश के सभी सांसदों के लिए मॉक पोल का आयोजन जरूरी होता है। उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक होता है और एक जरूरी बात है कि बीजेपी के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। हम सबसे अपील करना चाहते हैं कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है। हमारे उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का और हमारा आह्वान है कि सभी सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करें। यह मतदान राष्ट्रहित के लिए होना चाहिए, संविधान बचाने के लिए होना चाहिए। देश और हमारी अंतरात्मा की आवाज को सुन कर हमारे सांसदों को मतदान करना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: 'देश की आत्मा बचाने का भाषण बंद कीजिए', लालू से मुलाकात कर क्यों फंसे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी?
Sanjay Raut ने पूछा, 'पूर्व उपराष्ट्रपति कहां गायब हैं?'
संजय राउत ने कहा कि नए उपराष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है, लेकिन देश को पता नहीं है कि पूर्व उपराष्ट्रपति कहां हैं? राउत ने कहा, 'पूर्व उपराष्ट्रपति आज भी गायब हैं। ये बताता है कि लोकतंत्र में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जो अपनी रीढ़ की हड्डी दिखाएगा इसको गायब किया जाएगा, तो आने वाले उपराष्ट्रपति पद को भी सावधान रहना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: VP Election Live: पीएम मोदी-राजनाथ सिंह इन सांसदों ने डाला वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष और सरकार दोनों पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं। शिवसेना सांसद के दावों के बीच अगर आंकड़ों की बात करें, तो एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है। बीजेपी और एनडीए में शामिल सभी दलों ने बिना शर्त समर्थन का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर: विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने की खास अपील, आज क्या-क्या होने वाला है?












Click it and Unblock the Notifications