उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर: विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने की खास अपील, आज क्या-क्या होने वाला है?
Vice President Eelection 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर 2025 को होने वाला है। चुनाव से ठीक संसद भवन में BJP सांसदों की पूरे दिन चली कार्यशाला (Sansad Karyashala) सुर्खियों में रही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वे सभी के बीच सबसे पिछली पंक्ति में बैठकर सांसदों के अनुभव सुनते और उनसे संवाद करते नजर आए।
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज 08 सितंबर सोमवार को दोपहर सांसदों की एक और बैठक होगी। इस बार NDA सांसदों को भी सत्र में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। सत्र के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर चर्चा भी होगी। हालांकि, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ होने वाले रात्रिभोज को रद्द कर दिया गया है। विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने चुनाव से पहले सांसदों से खाल अपील की है।

विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की खास अपील, 'ये चुनाव व्यक्ति के लिए नहीं, भारत की आत्मा के लिए है'
उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी ने सांसदों से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ किसी व्यक्ति को चुनने का नहीं है, बल्कि "भारत की आत्मा के लिए वोट" है।
बी. सुदर्शन रेड्डी बोले, ''लोकतंत्र टकराव पर नहीं, बल्कि सहयोग पर फलता-फूलता है। मेरी ताकत है - सुनना, मध्यस्थता करना और सहमति बनाना''
सांसदों को याद दिलाया कि इस चुनाव में कोई पार्टी व्हिप लागू नहीं होता, यानी सांसद अपने विवेक से वोट डाल सकते हैं। उन्होंने कहा, ''देशप्रेम आपका मार्गदर्शन करे, न कि दलगत राजनीति। मैं समर्थन अपने लिए नहीं मांग रहा, बल्कि उन मूल्यों के लिए मांग रहा हूं जो हमें एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनाते हैं।''
राज्यसभा की भूमिका पर जोर, विपक्षी एकजुटता का संदेश
रेड्डी ने कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव केवल एक संवैधानिक पद भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्यसभा के नए सभापति के चयन से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा, ''राज्यसभा ऐसा सदन होना चाहिए जहां राष्ट्रीय हित दलगत राजनीति से ऊपर रखे जाएं।'' उन्होंने चेतावनी दी कि देश में लोकतांत्रिक स्पेस सिकुड़ रहा है, ऐसे में "गणराज्य की आत्मा की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।"
हालांकि संख्याबल के लिहाज से NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन INDIA ब्लॉक ने रेड्डी को उम्मीदवार बनाकर विपक्षी एकजुटता का संदेश दिया है। रेड्डी ने साफ कहा - "मेरा उम्मीदवार बनना कोई निजी महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने का सामूहिक प्रयास है।"












Click it and Unblock the Notifications