Lok Sabha Polls: छठे चरण की 58 सीटों पर मतदान आज, दांव पर इन दिग्गजों की साख

6th phase of Lok Sabha election 2024: देश में जारी लोकसभा चुनाव के तहत शनिवार (25 मई) को छठे चरण की वोटिंग होनी है। दिल्ली की सभी सात सीटों सहित 8 राज्य-केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर आज वोट डलेंगे।

जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।

Lok Sabha election 2024

इसी के साथ चुनाव के इस चरण में जिन हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा की मेनका गांधी, संबित पात्रा, मनोहर लाल खट्टर और मनोज तिवारी, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राज बब्बर और कन्हैया कुमार का नाम हैं।

जानिए कहां-कहां है मतदान?

  1. दिल्ली: चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली
  2. हरियाणा: अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद
  3. उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
  4. बिहार: वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान, महाराजगंज
  5. पश्चिम बंगाल: तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर
  6. झारखंड: गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर
  7. जम्मू और कश्मीर: अनंतनाग-राजौरी
  8. ओडिशा: भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (एससी), कटक, संबलपुर

छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 सीटों में 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

4 जून को आएंगे नतीजे

दिल्ली में आप और कांग्रेस इंडिया ब्लॉक गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। AAP जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में हो रहा है, जिसमें पांच चरणों का मतदान हो चुका है। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+