राहुल के बाद बहन प्रियंका ने भी लोगों से की अपील, कहा-'मजबूत भविष्य के लिए वोट जरूर करें'
नई दिल्ली। आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है तो वहीं उनके बाद उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट करके लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति और उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा है कि केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में मतदान शुरू हो गया है। मैं अपनी बहनों और भाइयों से अनुरोध करती हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने लिए एक मजबूत, प्रगतिशील और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करें। (देखें प्रियंका गांधी का Tweet)
Recommended Video
प्रियंका ने साधा है मोदी सरकार पर निशाना
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने असम में जमकर चुनाव प्रचार किया है। अपनी रैलियों में प्रियंका ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा है कि भाजपा माफिया की तरह काम कर रही है, असम में सिंडिकेट चल रहा है। चाय बगान मजदूरों, युवाओं और आदिवासियों को धोखा दिया और सीएए को लागू कर दिया। प्रियंका ने रैली में भाजपा को गलत बताते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने एयरपोर्ट को अपने अरबपति दोस्तों को सौंप दिया। किसानों की जमीनें चुरा ली और बीजेपी के बड़े दोस्तों के हाथों में सौप दिया।
कुल 475 सीटों पर हो रहा है मतदान
मालूम हो कि मंगलवार को बंगाल में 31,असम में 40 , केरल की 140, तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे। वोटिग को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications