'हीटवेव' से बचने के लिए सुबह-सुबह भारी संख्या में पोलिंग बूथ पर पहुंचे लोग, सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली। आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू है, लोगों के अंदर वोट को लेकर खासा उत्साह है। वैसे इन दिनों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में जमकर गर्मी पड़ रही है। कहीं-कहीं तो पारा 37-38 डिग्री चला गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी और हीटवेव से भी बचना जरूरी है। इसलिए आज 7 बजे से पहले ही बहुत सारे लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच गए, जिससे वो अपने मत का भी प्रयोग कर लें और खुद को गर्मी से भी बचा लें।

धूप से बचने के लिए सुबह ही पोलिंग बूथ पर पहुंचे लोग, Pics

मालूम हो कि मंगलवार को बंगाल में 31,असम में 40 , केरल की 140, तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे। वोटिग को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथों पर इस वक्त मतदाताओं की लंबी लाइन देखी जा रही है।

धूप से बचने के लिए सुबह ही पोलिंग बूथ पर पहुंचे लोग, Pics

पीएम मोदी ने अपील

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव हो रहे हैं। मैं इन स्थानों के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें, खासकर युवा मतदाता।

राहुल-प्रियंका ने भी की अपील

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में मतदान शुरू हो गया है। मैं अपनी बहनों और भाइयों से अनुरोध करती हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने लिए एक मजबूत, प्रगतिशील और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करें।

Voting on 475 seats underway in Bengal, Assam, Tamil Nadu, Kerala, Puducherry,Heavy crowds in polling stations in the early morning Because people want to avoid heat wave, See Pics

चढ़ता जा रहा है पारा

असम के गुवाहटी में आज पारा 34 डिग्री, कोलकाता में 32 डिग्री, चेन्नई में 31 डिग्री, , पुडुचेरी में पारा 31 डिग्री, तिरुवंतपुरम में पारा 32 डिग्री है।

'हीटवेव' किसे कहते हैं

आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में मार्च और जून के बीच 'हीटवेव' होती है। जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो मौसम विभाग इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर जाता है या सामान्य से 6 डिग्री से अधिक होता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+