चिदंबरम के बजट पर मोदी का हमला, बताया चुनावी स्टंट

मोदी ने अपने कटाक्ष में कहा कि किसी को भी अंतरिम बजट से केवल यही राहत मिल सकती है कि नीतिगत जड़ता और एक दशक तक लम्बे पतन के बाद यह यूपीए सरकार का यह 'अंतिम दुर्भाग्यपूर्ण' कदम था।
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि यह फैसला करना अब लोगों पर निर्भर है कि अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री अपने कार्यकाल में 'कठोर परिश्रम' करते रहे हैं या 'शायद ही कोई काम' करते रहे हैं।
पी चिदंबरम द्वारा संसद में बजट पेश करने के दौरान अपने ऊपर किए गए कटाक्ष पर पलटवार करते हुए मोदी ने ट्वीट किया कि कठोर परिश्रम करने वाले वित्त मंत्री भी उन प्रसिद्ध यूपीए मंत्रियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने कामकाज का निर्धारण करने के लिए इतिहास को अपनी शरणस्थली बना लिया है।
जहां मोदी ने इसे चुनावी बजट करार दिया तो वहीं बजट में सैनिकों के लिए एक रेंक-एक पेंशन के फैसले का स्वागत है। उन्होंने लिखा कि यूपीए के कठोर परिश्रमी मंत्रियों की अक्ल में यह बात बड़ी देर से आई।
I welcome the decision on 'One Rank, One Pension' for our servicemen. Belated wisdom finally dawns on our 'hard working' UPA ministers.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2014 











Click it and Unblock the Notifications