बिहार को विशेष दर्जा के लिए मोदी को वोट दें : भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा है कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संकल्प यात्रा का जवाब देने के प्रयास के तहत किया गया है। नीतीश ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (संप्रग) द्वारा राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिए जाने के खिलाफ यात्रा शुरू की है।
Did You Know:भाजपा और लोजपा की दोस्ती से बिहार भाजपा में घामासान
मोदी की पुर्णिया में होने जा रही रैली से एक दिन पहले भाजपा नेताओं ने रविवार को कहा कि विशेष दर्जा की मांग केवल वे ही पूरी कर सकते हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी. पी. ठाकुर ने कहा, "यदि मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देंगे।" पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, "नरेंद्र मोदी दूसरों की अपेक्षा बिहार की समस्याओं को ज्यादा समझते हैं।"
Did You Know:भाजपा और लोजपा की दोस्ती से बिहार की भाजपा पार्टी में काफी घामासान चल रहा है। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को भाजपा और पासवाना का साथ अच्छा नहीं लग रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications