देश की 100 सफल महिलाओं की प्रतियोगिता शुरू, आप भी दीजिये वोट

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की #100 सफल महिलाएं प्रतियोगिता के लिए मतदान गुरुवार से शुरू हो गया है। यह मतदान 20 दिसंबर 2015 तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत आप भी अपने देश की 100 सबसे सफल महिलाओं को चुन सकते हैं।

Vote for 100 most successful Indian women

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने फेसबुक के सहयोग से यह प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें वोटों के आधार पर #100 सबसे सफल महिलाओं के नामों की घोषणा की जाएगी।

प्रतियोगिता से जुड़ी मुख्य बातें-

  • इससे उन महिलाओं को पहचान और स्‍वीकृति मिलेगी जो देशभर में अपने समुदाय में कुछ अलग कर रही हैं।
  • मंत्रालय उन महिलाओं की पहचान करेगा और उन्‍हें स्‍वीकृति प्रदान करेगा जो अपने समुदाय और राष्‍ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं।
  • ऐसी महिलाओं को आगे लायेगा, जिनकी उपलब्धियां गुम हो सकती हैं।
  • यह प्रतियोगिता 20 श्रेणियों में बांटी गई है। हर कोई अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से वोट कर सकता है।
  • सभी श्रेणियों के लिए लोगों द्वारा किए गए नामांकनों के रूप में मंत्रालय को उत्‍साहवर्द्धक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
  • सम्मानित जूरी का एक पैनल इन श्रेणियों में से सभी नामांकनों से शीर्ष 200 महिला प्रत्याशियों को चुनेंगे।
  • आप सभी 20 श्रेणियों में अपनी पसंदीदा महिला अचीवर को वोट कर सकते हैं।
  • इससे दुनिया भर में इन सकारात्मक और प्रेरणादायी कहानियों से प्रेरित और उत्‍साहित हो रहे हैं और इन्‍हें ‘लाइक' और ‘शेयर' कर रहे हैं।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में इसकी विजेताओं की घोषणा करेगा।

कैसे करें वोट

प्रत्‍याशियों के लिए मतदान करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के फेसबुक पेज पर जायें। या फिर यहां Click करें-

  • इस पेज पर आपको सभी श्रेण‍ियां दिखाई देंगी। एक-एक कर श्रेणी चुनें और वोट करें। और हां वोट करने से पहले लॉगइन करना मत भूलें।
  • वोटिंग 3 दिसंबर 2015 को सुबह 8.30 से खुली हैं जो 20 दिसंबर 2015 को रात 11.59 बजे तक खुली रहेंगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+