ये कंपनी अपने ग्राहकों को दे रही 5GB फ्री डेटा, इस तरह से उठाएं फायदा

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद से देश में डेटा इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। अब देश की दिग्गज कंपनी वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। जिसके तहत उन्हें 5 जीबी डेटा फ्री मिलेगा। इसके अलावा कंपनी अपने प्लान्स के साथ वोडाफोन प्ले और Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

इन प्लान्स के साथ मिलेगा फ्री डेटा

इन प्लान्स के साथ मिलेगा फ्री डेटा

वोडाफोन के मुताबिक कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए नए प्रीपेड प्लान निकाले हैं। ये प्लान 149 रुपये, 219 रुपये, 249 रुपये, 399 रुपये, और 599 रुपये वाले हैं। इसके अलावा इन प्रीपेड प्लान्स के साथ ग्राहकों को 5 जीबी तक का अतिरिक्त डेटा फ्री मिलेगा। इसके अलावा दो ऑलराउंडर पैक्स भी कंपनी ने जारी किया है। जिसकी कीमत 49 और 79 रुपये है। इसमें भी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

149 रुपये से शुरू होगा प्लान

149 रुपये से शुरू होगा प्लान

कंपनी के मुताबिक 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में एक जीबी डेटा अतिरिक्त मिल रहा है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में कुल 2 जीबी डेटा और 28 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं कंपनी इस प्लान के साथ Zee5 का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। 219 रुपये के प्लान में भी कंपनी 2 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में 1 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा।

249 वाले प्लान में 5 जीबी डेटा

249 वाले प्लान में 5 जीबी डेटा

कंपनी के 249 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसमें 5 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग रहेगी। इसके अलावा ग्राहक को रोजाना 1.5 जीबी डेटा 28 दिनों तक मिलता रहेगा। कंपनी इस प्लान के साथ वोडाफोन प्ले और Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। कंपनी के मुताबिक 5 जीबी वाला अतिरिक्त डेटा ऑफर 399 और 599 रुपये वाले प्लान पर भी लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+