अमेठी में एके-47 राइफल की फैक्ट्री को पुतिन ने भारत-रूस दोस्ती के लिए बताया बड़ा कदम
Recommended Video

नई दिल्ली। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में कलाश्निकोव राइफल बनाने वाली फैक्ट्री का उद्घाटन शुरू होने पर खुशी का इजहार किया है। इंडो-रूस राइफल प्राइवेट लिमिटेड भारत की आयुध फैक्टरी और रूस के प्रतिष्ठान का जॉइंट प्रोजेक्ट है। जिसमें हर साल 7.47 लाख कलाश्निकोव राइफल बनाई जाए। पुतिन ने इसे हिन्दुस्तान और रूस के बीच दोस्ती का एक और कदम बताया है। रविवार (3 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। मोदी ने भी अपने भाषण में पुतिन किया और इसे भारत-रूस के रिश्ते को लिए बेहतर बताया।

अमेठी में बनी इस फैक्ट्री के निर्माण पर 408.01 करोड़ रुपये की लागत आयी है। यहां कोरवा आयुध फैक्टरी में प्रतिष्ठित कलाश्निकोव राइफलों की नवीनतम श्रेणियां बनाई जाएंगी। यह संयुक्त उद्यम देश में शस्त्र सेनाओं को मदद देगा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगा। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि यूनिट में AK 203 मॉर्डन राइफल बनाने का काम शुरू होगा।
बता दें कि भारत और रूस के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत कर पुलवामा आतंकवादी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस भारत के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications