प्रेस्टीट्यूट के बाद एक बार फिर से वीके सिंह ने मीडिया पर चुटकी ली
नई दिल्ली केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने मीडिया पर दिये अपने विवादित बयान के बाद एक बार फिर से मीडिया पर निशाना साधा है। वीके सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके मीडिया के आधा सच दिखाये जाने पर चुटकी ली है।

वीके सिंह ने व्यंग करते हुए लिखा है कि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से मीडिया ने मेरा साथ दिया है उससे मैं काफी अभीभूत हूं। मीडिया पिछले कुछ दिनों से मेरी हिम्मत को लगातार बढ़ा रहा है, जिसकी वजह से मैं अपने काम और फर्ज को और मजबूती से कर पा रहा हूं।
I am truly moved by the overwhelming support shown by you all over the past few days. All of you have been a constant...
Posted by General V.K. Singh on Thursday, April 9, 2015
वीके सिंह ने फेसबुक पर एक फोटो साझा की है जिसमें यह दिखाया गया है कि मीडिया किस तरह से खबरों को तोड़-मरोड़ कर दिखाता है। इस तस्वीर में यह साफ दिख रहा है कि कैमरे कुछ और कैद कर रहा है जबकि टीवी पर लोगों को कुछ और दिखाया जा रहा है।
वहीं वीके सिंह ने कहा कि मैं मीडिया के उस एक तबके का विशेष रूप से आभारी हूं जिसने मेरे बारे में बिना पूर्वाग्रह या पहले से सेट एजेंडे के तहत खबरें नहीं दिखायी। गौरतलब है कि वीके सिंह ने मीडिया को प्रेस्टीट्यूट कहा था जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications