तो वीके सिंह बनेंगे देश के अगले रक्षा मंत्री!

क्यों सिंह बनेंगे अगले रक्षा मंत्री
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को एक ऐसे प्रमुख के तौर पर जाना जाता है जो अक्सर यूपीए सरकार के निशाने पर रहे हैं। चाहे वह उनकी उम्र से जुड़ा मुद्दा हो या फिर मार्च 2012 में देश की रक्षा तैयारियों पर उनकी लिखी
हुई चिट्ठी का लीक होना हो या फिर इसी वर्ष तख्तापलट की खबरों का आना हो, जनरल अक्सर ही यूपीए सरकार के रडार पर रहे। उन्होंने सीधे तौर पर तो प्रधानमंत्री या उनकी सरकार को कभी कुछ नहीं कहा लेकिन गाहे-बगाहे
वह सरकार पर निशाना साधते रहते थे। ट्विटर और फेसबुक पर मौजूद यूजर्स की मानें तो अब देश को एक ऐसा रक्षा मंत्री मिलना चाहिए जो फौज के साथ काम कर चुका हो और फौज की संस्कृति से अच्छी तरह वाकिफ हो। ऐसे में रिटायर्ड जनरल सिंह से बेहतर कोई और विकल्प शायद एनडीए के पास नहीं होगा। इतना ही नहीं लोगों ने दावा कर दिया कि वीके सिंह पिछले सभी रक्षा मंत्रियों के मुकाबले बेहतर साबित होंगे। उनके पास दुश्मनों से निबटने की एक कारगर नीति होगी।
वर्तमान रक्षा मंत्री एके एंटोनी जनता के भरोसे पर खरे नहीं उतर सकें और विशेषज्ञ मानते हैं कि इस समय देश को एक मजबूत इरादों वाले रक्षा मंत्री की जरूरत है। वह भी इस बात से इंकार नहीं करते हैं कि अगर गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे वीके सिंह चुनावों को जीत कर संसद पहुंचते हैं तो एनडीए भी उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंप सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर शायद देश के रक्षा क्षेत्र में हो सकता है कि आने वाले दिनों में कई बड़े परिवर्तनों को देखने का मौका मिले।












Click it and Unblock the Notifications