LAC वाले बयान पर वीके सिंह की सफाई- 'चीन के बहकावे में ना आएं, सीमा के बारे में मुझे अच्छी जानकारी'
VK Singh on China: चीन ने लद्दाख और सिक्किम में पिछले साल मई में घुसपैठ की थी। कुछ दिनों बाद सिक्किम में विवाद शांत हो गया, लेकिन लद्दाख में अभी भी तनाव बरकरार है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने तमिलनाडु के मदुरै में एलएसी पर घुसपैठ को लेकर एक बयान दिया, जिस पर देश की राजनीति गर्मा गई। साथ ही उन्हें पद से हटाने की मांग भी होने लगी। अब इस मामले में खुद वीके सिंह ने विस्तार से सफाई दी है।

Recommended Video
दरअसल मदुरै में मीडिया ने जब वीके सिंह से एलएसी पर चीनी घुसपैठ को लेकर सवाल पूछा तो उनका जवाब सरकार से अलग था। उन्होंने कहा कि अगर चीन ने एलएसी पर 10 बार अतिक्रमण किया है, तो भारत ने कम से कम पचास बार LAC पर अतिक्रमण किया होगा। इसी बयान को लेकर वो विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए। अब उन्हें इस मामले में सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मैं वास्तविक नियंत्रण रेखा और सीमाओं के बारे में अधिक जागरुक हूं। साथ ही सभी को सुझाव देता हूं कि वो चीन के प्रोपगेंडा (बहकावे) में ना आएं। इसके अलावा उन्होंने विस्तार से अपना जवाब लिखकर जारी किया है।
राहुल ने कही थी ये बात
वीके सिंह के इस बयान की राहुल गांधी ने भी आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'बीजेपी का एक मंत्री चीन को भारत के खिलाफ केस बनाने में मदद क्यों कर रहा है? उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए, उन्हें बर्खास्त नहीं करना हर भारतीय जवान का अपमान करना है।'
चीन ने भी किया था पलटवार
वीके सिंह के बयान को चीन ने भी मुद्दा बना लिया। मंगलवार को चीन ने कहा कि भारत बार-बार LAC पर सीमा रेखा का उल्लंघन करता है और अब भारत ने इसे स्वीकार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications