Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इराक में 39 भारतीय: बगदाद से लौट रहे वीके सिंह का ट्वीट- कुछ जिम्‍मेदारियों का बोझ काफी ज्‍यादा होता है'

विदेश राज्‍यमंत्री वीके सिंह इराक की राजधानी बगदाद से उन 38 भारतीयों के शवों के साथ लौट रहे हैं जिनकी आईएसआईएस ने हत्‍या कर दी थी। बगदाद एयरपोर्ट पर रिटायर्ड जनरल सिंह ने ताबूतों को रखने के बाद एक भावात्‍मक ट्वीट किया।

बगदाद। विदेश राज्‍यमंत्री वीके सिंह इराक की राजधानी बगदाद से उन 38 भारतीयों के शवों के साथ लौट रहे हैं जिनकी आईएसआईएस ने हत्‍या कर दी थी। बगदाद एयरपोर्ट पर रिटायर्ड जनरल सिंह ने ताबूतों को रखने के बाद एक भावात्‍मक ट्वीट किया। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के स्‍पेशल विमान से वीके सिंह इन भारतीयों का शव लेकर लौट रहे हैं। माना जा रहा कि दोपहर 2:30 तक आईएएफ का यह एयरक्राफ्ट पंजाब के अमृतसर में उतरेगा।आईएसआईएस ने इराक के शहर मोसुल से जून 2014 में 39 भारतीयों को अगवा किया था और उनकी हत्‍या कर दी थी। इन भारतीयों में से 39वें भारतीय की पहचान अभी होना बाकी है और उसका डीएनए मैच करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

vk-singh-iraq-mosul

एक भारतीय का डीएनए मैच नहीं

वीके सिंह ने बगदाद एयरपोर्ट से सोमवार को ट्वीट किया और उन्‍होंने लिखा, 'कुछ जिम्‍मेदारियों का बोझ काफी ज्‍यादा होता है।' उनके इस संदेश के साथ ही एक वीडियो भी ट्वीट में शामिल है। वीके सिंह रविवार को इराक के लिए रवाना हुए हैं। इराक रवाना होते समय उन्‍होंने मीडिया को जानकारी दी और कहा, 'मैं 38 भारतीयों के अवशेषों को लाने के लिए मोसुल जा रहा हूं। एक व्‍यक्ति के अवशेष हम नहीं ला पाएंगे क्‍योंकि उसकी पहचान अभी बाकी है।' उन्‍होंने बताया कि आखिरी मृतक का नाम राजू यादव है और यह बिहार का रहने वाला है। 15 दिन पहले इसके परिवार से डीएनए सैंपल लिए गए थे लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वीके सिंह ने बताया कि अवशेषों को पहचान से जुड़े दस्‍तावेजों के साथ उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा ताकि सारी शंकाओं को दूर किया जा सके।

कहां कहां से हैं मृतक

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने संसद को जानकारी दी थी कि 38 भारतीय मजदूरों के 98 प्रतिशत डीएनए का मिलान हो चुका है। वीके सिंह रविवार को दोपहर एक बजे हिंडन एयरबेस से इराक के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह पंजाब के अलावा अवशेषों को परिवार वालों को सौंपने के लिए पटना और कोलकाता भी जाएंगे। 39 में से 27 मृतक पंजाब के थे, चार हिमाचल प्रदेश से, दो पश्चिम बंगाल से और छह बिहार के रहने वाले थे। पंजाब सरकार की ओर से स्‍थानीय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को एयरपोर्ट पर इन अवशेषों को लेने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। 20 मार्च को सुषमा ने राज्‍यसभा को जानकारी दी थी कि इराक के मोसुल से जून 2014 से गायब 39 भारतीयों की आईएसआईएस ने हत्‍या कर दी है। इन 39 भारतीयों की कब्र बदूश की पहाड़ी पर मिली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+