पेन्नीसेल्वम के कहने पर मुख्यमंत्री बनने का किया फैसला: शशिकला
पनीरसेल्वम के इस्तीफे के बाद शशिकला के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। पनीरसेल्वम ने खुद सीएम पद के लिए शशिकला के नाम की पेशकश की।
नई दिल्ली। एनआईडीएमके की महासचिव वीके शशिकला अब तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री होंगी। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी शशिकला एक-दो दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। ओ पेन्नीसेल्वम के इस्तीफा देने और शशिकला के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ये साफ हो गया कि जयललिता के निधन के बाद जो कयास लगाए जा रहे थे वो सच साबित हुए।

पनीरसेल्वम के इस्तीफे के बाद शशिकला के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। एएनआई के मुताबिक पनीरसेल्वम ने खुद सीएम पद के लिए शशिकला के नाम की पेशकश की। शशिकला ने ये बात खुद कही कि पेन्नीसेल्लव की ओर से दवाब देने के बाद ही उन्होंने सीएम पद संभालने को लेकर फैसला किया। इस से पहले पेन्नीरसेल्वम ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया।
जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, पार्टी नेताओं का कहना है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके विधायकों की बैठक में शशिकला का नाम प्रस्तावित किया। हलांकि इस फैसले से जयललिता की भतीजी दीपा माधवन ने अपने आप को पार्टी का दावेदार पेश किया था और वो बार-बार शशिकला पर आरोप लगाती आ रही थीं लेकिन पार्टी के विधायकों ने उनकी एक नहीं सुनी और जयललिता की राजगद्दी शशिकला को सौंप दी।












Click it and Unblock the Notifications