विवेक तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, पता चला कहां से मारी गोली

वहीं, सोमवार को आई विवेक तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान लग गए हैं। दरअसल, विवेक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Recommended Video

    Lucknow Vivek Case : UP Police के झूठ से उठा पर्दा,Postmortem report से बड़ा खुलासा |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर की पुलिस की गोली से हुई हत्या के बाद यूपी पुलिस के रवैये पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में शुरुआत से ही लापरवाही के आरोप झेल रही यूपी पुलिस ने मामले के मीडिया में आने के बाद अब दोबारा एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी सिपाहियों को नामजद किया है। वहीं, सोमवार को आई विवेक तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान लग गए हैं। दरअसल, विवेक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

    प्वॉइंट-ब्लैंक रेंज से मारी विवेक को गोली

    प्वॉइंट-ब्लैंक रेंज से मारी विवेक को गोली

    सोमवार को विवेक तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि विवेक को चेहरे के बांई तरफ प्वॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी। इस मामले में शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि विवेक को उस वक्त गोली मारी गई, जब वो अपनी कार को पीछे करने की कोशिश कर रहे थे। यानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस के इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    ऊंची जगह से चलाई कांस्टेबल ने गोली

    ऊंची जगह से चलाई कांस्टेबल ने गोली

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी में यह भी खुलासा हुआ है कि विवेक के शरीर में गोली ऊपर से नीचे की तरफ गई थी, इसका मतलब है कि कांस्टेबल ने किसी ऊंची जगह से यानी डिवाइडर पर चढ़कर विवेक को गोली मारी। आपको बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर थाने में विवेक की पत्नी कल्पना की तरफ से इस मामले में एक नई एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को नामजद भी किया गया है।

    सीएम योगी ने की परिजनों से मुलाकात

    सीएम योगी ने की परिजनों से मुलाकात

    वहीं, सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवेक तिवारी की पत्नी से अपने आवास पर मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना से कहा कि उनके साथ पूरा न्याय किया जाएगा। इस मामले में सीएम योगी ने मृतक विवेक तिवारी के परिवार को 25 लाख रु की आर्थिक सहायता, बच्चों के नाम 5-5 लाख रुपए की एफडी, विवेक की माता के जीवनयापन के लिए उनके नाम पर 5 लाख की एफडी और विवेक तिवारी की पत्नी को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी का ऐलान किया है।

    दोनों सिपाही भेजे गए जेल

    दोनों सिपाही भेजे गए जेल

    आपको बता दें कि यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात प्रशांत चौधरी ने बीते शुक्रवार की रात लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी थी। घटना के वक्त एक दूसरा सिपाही संदीप कुमार भी प्रशांत के साथ मौजूद था। इस घटना से यूपी की सियासत में भी भूचाल आ गया। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने शुरुआत में इस मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब मामला मीडिया में आया तो आनन-फानन में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+