विवेक तिवारी मर्डर केस में नया मोड़, अब दूसरे आरोपी संदीप ने किए बड़े खुलासे

विवेक की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी के एसआईटी के सामने दिए गए बयानों के बाद, अब दूसरे आरोपी संदीप कुमार के बयान से इस केस में नया मोड़ आ गया है।

Recommended Video

    Lucknow Vivek Case: Prashant Chaudhary का दूसरे आरोपी Sandeep Kumar ने किया पर्दाफाश|वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी मर्डर केस में एसआईटी की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। विवेक की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी के एसआईटी के सामने दिए गए बयानों के बाद, अब दूसरे आरोपी संदीप कुमार के बयान से इस केस में नया मोड़ आ गया है। संदीप ने एसआईटी अधिकारियों के सामने दिए अपने बयान में कहा है कि घटना वाली रात उसने प्रशांत को विवेक की गाड़ी के पास जाने से रोका था। इसके अलावा संदीप ने और कई बड़े खुलासे किए हैं।

    'मैंने प्रशांत को गाड़ी के पास जाने से रोका था'

    'मैंने प्रशांत को गाड़ी के पास जाने से रोका था'

    संदीप ने इस मामले में अपने बयान दर्ज कराते हुए बताया, 'घटना वाली रात हम दोनों गश्त ड्यूटी पर थे। एसयूवी को देखकर प्रशांत उधर जाने लगा तो मैंने उसे मना किया लेकिन वो नहीं माना और गाड़ी के पास चला गया। इसी बीच विवेक तिवारी ने गाड़ी बैक की और वो आगे की ओर भागा, जिससे उसकी गाड़ी बाइक से टकरा गई। मैंने प्रशांत को पिस्टल निकालने से भी मना किया, लेकिन उसने पिस्टल निकाल ली। विवेक ने जब दोबारा गाड़ी बैक की तो प्रशांत ने गोली चला दी।'

    लिए जाएंगे इंस्पेक्टर और सीओ के बयान

    लिए जाएंगे इंस्पेक्टर और सीओ के बयान

    आपको बता दें कि बीते 28 सिंतबर की देर रात एप्पल फोन के लॉन्चिंग इवेंट से घर लौट रहे कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को जिस वक्त गोली मारी गई थी, उस समय मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी के साथ सिपाही संदीप कुमार भी था। विवेक को चूंकि प्रशांत ने गोली मारी थी, इसलिए मुख्य आरोपी होने के कारण अभी तक केवल उसी के बयान सामने आए थे। अब संदीप के बयानों से इस केस में नई बातें सामने आई हैं। वहीं, आईजी सुजीत पांडे का कहना है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर और सीओ के बयान भी लिए जाएंगे।

    एसआईटी के सामने प्रशांत ने क्या कहा?

    एसआईटी के सामने प्रशांत ने क्या कहा?

    इससे पहले एसआईटी के सामने मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी ने अपने बयान दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके हाथ से गलती से गोली चल गई थी। प्रशांत ने बताया कि उसने केवल चेतावनी देने के लिए अपनी पिस्टल निकाली थी, लेकिन गलती से गोली चल गई। हालांकि इससे पहले घटना के अगले ही दिन प्रशांत ने मीडिया के सामने आते हुए कहा था कि विवेक ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी, इसलिए उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई। प्रशांत और उसकी पत्नी राखी ने उनकी ओर से भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। हालांकि उनके मुकदमे की मांग को ठुकराते हुए प्रशांत को जेल भेज दिया गया है।

    प्रशांत ने कहा, मैं भागा नहीं

    प्रशांत ने कहा, मैं भागा नहीं

    प्रशांत ने एसआईटी के अधिकारियों को बताया कि गाड़ी की टक्कर से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी, इसी वजह से वो गाड़ी का पीछा नहीं कर पाया। प्रशांत ने कहा कि घटना के बाद वो मौके से नहीं भागा था, बल्कि उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उससे थाने जाने के लिए कहा, जिसके बाद वो थाने आ गया। उसने बताया कि घटना के बाद उसने सबसे पहले अपने थाने के प्रभारी निरीक्षक को फोन कर मामले के बारे में बताया। प्रशांत के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक ने पूरी बात सुनने के बाद यह कहकर फोन काट दिया कि वो इस वक्त थाने पर नहीं हैं और तुम नाइट अफसर को सूचना दो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+