विवेक तिवारी मर्डर केस: प्रशासन ने सभी मांगें मानी, परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए

लखनऊ। विवेक तिवारी हत्याकांड में लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा मृतक के परिजनों से मिले हैं। डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि परिजनों की सभी मांगों को मानते हुए इसका लिखित आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है। जिस पर संतोष जताते हुए परिजन अंतिम संस्कार को राजी हो गए हैं।

vivek tiwari murder case lucknow dm says family All demands sanctioned

डीएम शर्मा ने बताया कि परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में पीसीएस के पद पर नौकरी दी जाएगी। परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। परिजनों को तीन दिन बाद सीएम आदित्यनाथ से भी मिलवाया जाएगा। डीएम ने कहा है कि 30 दिन के भीतर जांच पूरी की जाएगी और परिवार के लोग चाहेंगे तो सीबीआई जांच के लिए भी सिफारिश की जाएगी। परिजन आश्वासन से संतुष्ट होने के बाद विवेक तिवारी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। परिवार ने लखनऊ जिला प्रशासन को बताया है कि कल (रविवार) सुबह 8 बजे विवेक का होगा अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम पर होगा।।

शुक्रवार रात लखनऊ में एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। राजनाथ सिंह ने मामले को लेकर आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश डीजीपी से बात की है।

आरोप है कि यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने बीती रात विवेक तिवारी को संदिग्ध मानकर सीधे उनके सिर में गोली मार दी। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में ये सब तब हुआ जब विवेक अपनी कार से कहीं जा रहे थे। विवेक के परिवार के लोग और उनके साथ उस वक्त गाड़ी में मौजूद उनकी एक सहकर्मी ने इसे सीधे-सीधे हत्या का मामला बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+