लखनऊ: विवेक तिवारी के साथ कार में मौजूद महिला ने बताया घटना वाली रात का सच

इस मामले में जहां यूपी पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को बर्खास्त करते हुए उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, वहीं घटना के समय विवेक तिवारी के साथ मौजूद महिला सना ने घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली। यूपी की राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। लगातार बेलगाम हो रही यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने बीती रात विवेक तिवारी को संदिग्ध मानकर सीधे उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए विवेक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में जहां यूपी पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को बर्खास्त करते हुए उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, वहीं घटना के समय विवेक तिवारी के साथ मौजूद महिला सना ने घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

सना की जुबानी, घटना वाली रात का सच

सना की जुबानी, घटना वाली रात का सच

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सना ने बताया, 'रात में हम ऑफिस से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से दो पुलिस वाले आए और उनकी गाड़ी को जबरन रोकने लगे। हम लोग उस सुनसान सड़क पर अकेले थे, इसलिए डर गए और अपनी गाड़ी नहीं रोकी। उन दोनों पुलिसवालों ने इसके बाद हमारी गाड़ी के सामने अपनी बाइक लगा दी और नीचे उतरकर हमारी गाड़ी की ओर बढ़े। इसके बाद विवेक सर साइड से अपनी कार निकालने लगे, जिससे बाइक को थोड़ी टक्कर लग गई। इसपर एक पुलिसवाले ने अपनी पिस्टल निकालकर सीधे विवेक सर के सिर में गोली मार दी।'

'इस हालत में नहीं कि कुछ कह पाऊं'

'इस हालत में नहीं कि कुछ कह पाऊं'

घटना की रात विवेक तिवारी के साथ उनके ऑफिस की ही एक सहकर्मी 'सना' मौजूद थी। घटना के बाद से सना बेहद घबराई हुई हैं। इस मामले की प्रत्यक्षदर्शी सना ने घटना वाली रात की जानकारी देते हुए बताया, 'मैं अभी बिल्कुल भी इस हालत में नहीं हूं कि कुछ कह पाऊं। मैं चाहती हूं कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। विवेक सर के सिर से खून बहता देख मैंने मदद की गुहार लगाई, जिसके कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले के सच को छुपाने के लिए मेरे ऊपर किसी तरह का कोई दवाब नहीं डाला गया है।'

नजरबंद करने की खबरों का खंडन

नजरबंद करने की खबरों का खंडन

वहीं, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि सना को लखनऊ स्थित उनके घर में ही नजरबंद कर लिया गया है। हालांकि लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस बात का खंडन किया है कि सना को उनके घर में नजरबंद किया गया है। मामले को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने कहा कि अगर सना चाहें तो मीडिया के सामने भी आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि सना को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।

कौन थे विवेक तिवारी

कौन थे विवेक तिवारी

आपको बता दें कि लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गए विवेक तिवारी एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात थे। विवेक एप्पल आईफोन इवेंट से अपनी सहकर्मी के साथ शुक्रवार देर रात घर लौट रहे थे, जब यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल ने उनपर गोली चला दी। 30 वर्षीय विवेक ने 2014 में एप्पल कंपनी ज्वाइन की थी। उन्होंने सुल्तानपुर के केएनआईटी सुल्तानपुर और मेरठ के दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टीज से पढ़ाई की थी। मूलरूप से सुल्तानपुर के रहने वाले विवेक फिल्हाल लखनऊ में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रह रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+