क्यों बोले विवेक ओबेरॉय- मुझे छोटी से गलती के लिए बनाया गया निशाना, ये ठीक नहीं है
मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय का बीते महीने, फरवरी में बिना हेलमेट के बाइक चलाने को लेकर चालान हो गया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी उनको काफी कुछ कहा गया था और आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस पर अब विवेक ओबेरॉय ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से एक छोटी से गलती के लिए उनको निशाना बनाया गया, वो ठीक नहीं था।

क्या बोले विवेक ओबेरॉय
बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चलाने पर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि इस मामले को ज्यादा ही तूल दिया गया। उन्होंने कहा, मैंने किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की लेकिन किसी ने बात नहीं की। मुझसे एक छोटी सी गलती हुई कि मैं बिना हेलमेट निकला और मेरा चालान हो गया तो हर कोई इस पर कमेंट करने लगा।

बहुत लोग नहीं पहनते हैं हेलमेट
विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि हमारे देश में बहुत सारे लोग बाइक बिना हेलमेट पहने चलाते हैं। ये कोई अनहोनी घटना नहीं थी जो पहले ना हुई हो लेकिन मुझे एक दिन हेलमेट नहीं पहनने के लिए जुर्माना लगाया गया तो इसे राष्ट्रीय समाचार बना दिया गया। इस तरह से जब होता है तो थोड़ी निराशा होती है।

क्या है ये मामला
विवेक ओबरॉय का मुंबई यातायात पुलिस ने फरवरी में चालान काट दिया था। विवेक मुंबई की सड़कों पर हेलमेट पहने बिना बाइक चलाते दिखे थे। इसका वीडियो उन्होने खुद ही सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो वायरल हुआ तो विवेक ओबरॉय का चालान कर दिया गया। सांताक्रूज यातायात पुलिस ने हेलमेट और मास्क नहीं पहनने के लिए उनका चालान किया। विवेक वीडियो वेलेंटाइंस डे पर अपनी पत्नी को लेकर बाइक पर घूमे थे। जिसके बाद उनका चालान कटा था।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना की दोस्तों के साथ पार्टी, तस्वीरें वायरल












Click it and Unblock the Notifications