शाहरुख खान की बेटी सुहाना की दोस्तों के साथ पार्टी, तस्वीरें वायरल
न्यूयॉर्क। फिल्म स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही है। सुहाना भले ही देश से दूर रहकर पढ़ाई कर रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति को लेकर वो लगतार चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर उनकी पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें
सुहाना खान ने इंस्टा स्टोरी में ये तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सुहाना ने इसमें सैटिन ब्लू स्कर्ट और ट्यूब टॉप पहना है। वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में दिख रही हैं। उनको दोस्त भी मुंह बनाकर पोज देते दिख रहे हैं। सुहाना की फोटो पर यूजर्स खूब लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

लंदन से ग्रेजुएशन के बाद न्यूयॉर्क में कर रही पढ़ाईं
सुहाना खान यूएस में पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना खान ने लंदन से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है। सुहाना वहां फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान सुहाना ने काफी वक्त मुंबई में गुजारा था। अब वो फिर से अपनी पढाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं।

जल्दी ही फिल्मों में आ सकती हैं सुहाना!
सुहाना खान भी अपने पिता की तरह जल्दी ही फिल्मों में आ सकती हैं। सुहाना एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं। शाहरुख खान ने कुछ समय पहले कहा था कि अगर सुहाना फिल्मों में आना चाहेंगी तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। हां उन्हें पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना होगी। माना जा रहा है कि न्यूयॉर्क से लौटने के बाद वो फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications