ऐश्वर्या राय मीम मामले पर विवेक ओबेरॉय ने कहा-कुछ भी गलत नहीं किया

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम वायरल होने लगे। इन्हीं में से एक मीम को लेकर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय बुरी तरह से फंस गए हैं। विवेक ओबेय ने ऐश्वर्या राय को लेकर ट्वीट किए गए मीम को शेयर किया, जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो गए। बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के अलावा महाराष्ट्र की नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने विवेक के रेवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है।हालांकि इस पूरे विवाद को लेकर विवेक का रवैया चौंकाने वाला रहा। एएनआई के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले को फालतू में तूल दिया जा रहा है। मैंने कुछ गलत नहीं किया, इसलिए माफी की बात नहीं उठती।

https://hindi.oneindia.com/news/india/vivek-oberoi-s-response-to-aishwarya-meme-row-i-have-not-done-anything-wrong-507505.html

विवेक ओबेरॉय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आखिर लोग इतनी छोटी सी बात को इतना तूल क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने वो मीम साझा की थी, जिसे देखकर मुझे हंसी आ गई। मुझे उसका ये तरीका पसंद आया, जिसके बाद मैंने उस ट्वीट को साझा कर लिया। उन्होंने कहा कि उस मीम में जो लोग हैं उन्हें उससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बाकी के लोग उसे मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी मीम मामले को लेकर कहा कि दीदी ने तो इसके लिए किसी को जेल के भीतर तक डाल दिया। कुछ लोग ऐसा ही मेरे साथ भी करना चाहते हैं।

https://hindi.oneindia.com/news/india/vivek-oberoi-s-response-to-aishwarya-meme-row-i-have-not-done-anything-wrong-507505.html

वहीं महिला आयोग द्वारा इस मीम विवाद पर आपत्ति जताए जाने के बाद विवेक ओबेरॉय ने कहा कि मैं महिला आयोग के नोटिस का इंतजार कर रहा हूं और उनसे मिलना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और यहीं बात मैं महिला आयोग के सामने भी रखना चाहता हूं। वहीं उन्होंने इस मामले पर ट्वीट करने पर एक्ट्रेस सोनम कपूर के लिए कहा कि वो बेवजह इसमें कूद रही है, उनको ट्विटर की बजाय अपनी एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए । विवेक ने कहा कि वो दस सालों से महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं, वो किसी महिला का अपमान नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+