सात जनवरी को रिलीज होगा नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म का पोस्टर

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम 'पीएम नरेंद्र मोदी' होगा। फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। फिल्म में मोदी की भूमिका में विवेक ओबेरॉय दिखेंगे। फिल्म में मोदी के बचपन के दिनों से लेकर राजनीति में प्रवेश, फिर गुजरात का सीएम और देश के प्रधानमंत्री बनने के सफर को दिखाया जाएगा। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 7 जनवरी को सामने आएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फिल्म का पहला पोस्टर जारी करेंगे।

सात जनवरी को जारी होगा पोस्टर

सात जनवरी को जारी होगा पोस्टर

नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनने की खबर पहले भी आई थी, अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है। तरण ने ट्वीट किया, विवेक ओबेरॉय फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में नरेंद्र मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी के बाद शुरू हो जाएगी। फिल्म को मैरीकॉम और सरबजीत बना चुके ओमंग कुमार निर्देशित करेंगे।

पहले परेश को करना था मोदी को रोल

पहले परेश को करना था मोदी को रोल

इस फिल्म में नरेंद्र मोदी के रोल के लिए पहले परेश रावल का नाम भी सामने आया था। बताया जाता है कि वो इस भूमिका के लिए तैयार भी थे। बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद विवेक का नाम इस रोल के लिए फाइनल हुआ है। फिल्म की तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले फिल्म रिलीज हो सकती है।

मनमोहन सिंह पर भी आ रही है फिल्म

मनमोहन सिंह पर भी आ रही है फिल्म

संजय बारू की 2014 में आई किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने, उनके कार्यकाल और सोनिया गांधी, राहुल गांधी से उनके रिश्तों को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज हुआ है। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी। मनमोहन सिंह के रोल में अनुपम खेर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+