विवेक ओबेरॉय का कटा चालान तो बोले, 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया... ', मुंबई पुलिस ने दिया मजेदार जवाब
विवेक ओबेरॉय का कटा चालान तो बोले, 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया... ', मुंबई पुलिस ने दिया मजेदार जवाब
Vivek Oberoi On without helmet bike ride with wife: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा के साथ बिना हेलमेट के बाइक राइड पर जाने को लेकर विवादों में हैं। वेलेंटाइन डे पर बिना हेलमेट के बाइक चलाते अभिनेता विवेक ओबरॉय का एक वीडियो वायरल हो गया। इस रोमांटिक बाइक राइड की वीडियो में दिख रहा है कि विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है और ना ही मास्क पहना है। बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने को लेकर मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय के लिए चालान काटा है। मास्क ना पहनने को लेकर विवेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब इस पूरे मामले पर विवेक ओबेरॉय ने फिल्मी अंदाज में ट्वीट किया है। विवेक के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने भी मजेदार जवाब दिया है।

विवेक ओबेरॉय ने बाइक राइड पर ट्वीट कर क्या लिखा?
अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर और चालान कटने पर विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है। ट्वीट कर विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया, निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान, बिना हेलमेट के चलाई बाइक तो मुंबई पुलिस देगी चेकमेट। शुक्रिया मुंबई पुलिस, मुझे इस बात का एहसास दिलाने के लिए कि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें।'
विवेक ओबेरॉय के ट्वीट का मुंबई पुलिस ने दिया मजेदार जवाब
विवेक ओबेरॉय के ट्वीट का मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, '' ये तो हमारी तरह से आपके लिए (विवेक ओबेरॉय) एक छोटा सा वेलेंटाइन डे गिफ्ट था।''

इन धाराओं में विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR
सार्वजनिक रूप से मास्क नहीं पहनने के कारण शुक्रवार को विवेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। महाराष्ट्र में कोरोनो वायरस के मामलों के फिर से बढ़ने के साथ, प्रशासन ने सुधारात्मक उपाय किए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विवेक ओबेरॉय के खिलाफ एफआईआर जुहू पुलिस स्टेशन दर्ज की गई है। विवेक ओबेरॉय के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 188 और 269 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 188 और 269 दोनों के तहत, एक अपराधी को छह महीने तक जेल या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
विवेक ओबेरॉय को आखिरी बार 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाते देखा गया था। इस फिल्म को आलोचकों द्वारा प्रतिबंधित किया गया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications