भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवाद हुआ, उसके बाद पीएम की भूमिका निभाने वाले विवेक ओबेरॉय लगातार चर्चा में हैं। फिल्म पर विवाद के बाद विवेक ओबेरॉय ने भाजपा के साथ अपनी नजदीकी को लेकर खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी गुजरात के वडोदरा से 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

11 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि वडोदरा पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र रहा है, पिछली बार पीएम मोदी ने वडोदरा के साथ वाराणसी से भी चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद पीएम ने वडोदरा की सीट को छोड़ दिया था। विवेक ओबेरॉय ने यह बयान फिल्म के प्रमोशन के दौरान पारुल यूनिवर्सिटी के छात्रों से बात करते समय दिया। बता दें कि फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है, यहां दिलचस्प बात यह है कि 11 अप्रैल को ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है।

2024 में लड़ सकता हूं चुनाव
विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अगर मैं राजनीति में आता हूं, मैं 2024 में वडोदरा से चुनाव लड़ने के बारे में सोच सकता हूं। यह मैं सिर्फ इसलिए चाहता हूं क्योंकि पीएम मोदी को यहां के लोगों ने जो प्यार और लगाव दिया, वह जबरदस्त है। बता दें कि हाल ही में विवेक ओबेरॉय को भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। विवेक ओबराय ने बताया कि मैंने पीएम मोदी का रोल निभाने के लिए पीएम मोदी के भाषण को सुना और अपनी तैयारी की थी।

पीएम मोदी की तारीफ की
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा कि पीएम प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं उनसे लाखों करोड़ों लोग प्रेरित होते हैं। उनके जीवन पर बनी फिल्म काफी अच्छी है। पीएम नरेंद्र मोदी बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के देश के प्रधानमंत्री बने। ओबेरॉय ने बनाया कि पीएम मोदी के लुक को अपनाने में उन्हें 16 दिन का वक्त लगा। वहीं इस पूरे प्रकरण को कांग्रेस अलग नजरिए से देख रही है। कांग्रेस का कहना है कि यह एक फ्लॉप हीरो की बकवास फिल्म है।
इसे भी पढ़ें- आतंकवाद को खत्म करने में पाकिस्तान की कोई दिलचस्पी नहीं: सीतारमण
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications