विवेक बिंद्रा को पहली पत्नी से तलाक के लिए देने पड़े थे करोड़ों रुपये, यूट्यूबर को लेकर हुए और भी कई खुलासे

Vivek Bindra News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा इन दिनों अपनी पत्नी यानिका बिंद्रा (Yanika Bindra) के लगाए घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोपों के बाद विवादों में हैं। विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस जांच भी कर रही है। इसी बीच विवेक बिंद्रा अपनी पहली शादी और तलाक को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं।

विवेक बिंद्रा को लेकर धीरे-धीरे कई खुलासे हो रहे हैं। मंच पर मोटिवेशनल बातें बोलने वाले विवेक बिंद्रा पर असल जिंदगी में कई आरोप हैं। विवेक बिंद्रा अपनी पहली पत्नी गीतिका बिंद्रा के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं। गीतिका ने विवेक बिंद्रा से जान का खतरा बताया था।

Vivek Bindra News

विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी ने भी लगाए कई आरोप

  • दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स हाइट सोसाइटी में रहने वाली विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी गीतिका ने भी मारपीट, दहेज की मांग और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
  • साल 2018 में गीतिका ने फरीदाबाद की अदालत में तलाक का केस दर्ज कर अपने और अपने दोनों बच्चों के भरण पोषण के लिए विवेक खर्चा मांगा था।
Vivek Bindra News
  • अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक गीतिका और विवेक बिंद्रा का तलाक केस करीब पांच साल तक चलाा। जिसके बाद 19 अक्टूबर 2023 को न्यायाधीश सौरव गोसांई की अदालत में गीतिका दो बच्चों के भरण पोषण के लिए विवेक बिंद्रा ने 25 करोड़ रुपये भुगतान के लिए दिए।
  • गीतिका और विवेक के दो बच्चे हैं। एक 12 साल का बेटा और एक 9 साल की बेटी है। विवेक के दोनों बच्चे गीतिका के साथ ही रहते हैं।
  • गीतिका की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट में विवेक पर हाथापाई करने, दहेज की मांग और कई तरह के आरोप लगाए थे।

विवेक बिंद्रा को लेकर और भी कई विवाद

  • विवेक बिंद्रा का एक फरीदाबाद की ओजोन पार्क सोसाइटी में फ्लैट है। उन्होंने इस फ्लैट के मेंटनेंस और बिजली बिल का 4 लाख रुपये कई सालों तक नहीं भरा था।
  • मार्च 2023 में विवेक बिंद्रा कोर्ट में सुनवाई के दौरान मोबाइल फोन चला रहे थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विवेक बिंद्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था, हालांकि बाद में उन्हें दे दिया गया था।
  • जून 2022 विवेक बिंद्रा पर अपने एक वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह के एनिमेटेड फोटो दिखाने पर विवादों में आ गए थे। इस विवाद के बाद माफी की मांग उठने लगी और विवेक बिंद्रा को माफी मांगनी पड़ी।
  • 2018 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी विवेक बिंद्रा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था, जिसमें उन पर एक वीडियो में डॉक्टरों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+