'पता नहीं, मीडिया के सामने शरद पवार पाखंड क्यों कर रहे हैं...', कश्मीर फाइल्स को लेकर अग्निहोत्री का पलटवार
'पता नहीं, मीडिया के सामने शरद पवार पाखंड क्यों कर रहे हैं...', कश्मीर फाइल्स को लेकर अग्निहोत्री का पलटवार
मुंबई, 01 अप्रैल: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स'' के जरिए दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। शरद पवार ने यह भी कहा है कि फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स'' जैसी फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए थी। अब कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने शरद पवार के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है और हैरानी व्यक्त किया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि शरद पवार ने मीडिया के सामने ऐसी बातें क्यों कही है। विवेक अग्निहोत्री का दावा है कि शरद पवार ने फिल्म की पहले तारीफ थी।

शरद पवार के बयान पर विवेक अग्निहोत्री ने जताई हैरानी
शरद पवार के बयान के बाद विवेक अग्निहोत्री ने हैरानी जताते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि जब वह और फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ उनसे एक फ्लाइट में मिले तो उन्होंने फिल्म के बारे में बधाई दी थी। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि अब उन्हें पता कि वह मीडिया के सामने आकर ऐसा क्यों बोल रहे हैं।

'पता नहीं मीडिया के सामने क्यों पाखंड कर रहे हैं शरद पवार'
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, ''मैं शरद पवार जी और उनकी आदरणीय पत्नी से कुछ दिन पहले एक फ्लाइट में मिला था, जहां उन्होंने मुझे और पल्लवी जोशी को फिल्म के लिए बधाई धी थी। मैंने उनके पैर छूए थे और उन्होंनेआशीर्वाद दिया। अब पता नहीं मीडिया के सामने उनके साथ क्या हुआ। घोर पाखंड के बावजूद मैं उनका सम्मान करता हूं।''

'कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए मंजूरी नहीं देनी चाहिए...'
अल्पसंख्यकों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, "द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए थी। लेकिन इसे टैक्स फ्री भी कर दी गई हैं। और देश को एकजुट रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को गुस्सा भड़काने वाली फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।"
शरद पवार ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार को वास्तव में कश्मीरी पंडितों की परवाह है, तो उन्हें अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने के बजाय उनके पुनर्वास के लिए प्रयास करना चाहिए, कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों पर हमलों के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जिम्मेदार थे।

विवेक अग्निहोत्री से बोले शरद पवार- ईश्वर आपको सदबुद्धि दे
शरद पवार ने एक ट्वीट में कहा, ''आज देश में नफरत और झूठ की राजनीति के दौर में युवाओं का एकजुट होना बहुत जरूरी है। कश्मीरी पंडितों के समाधान की जगह राजनैतिक फायदा खोजने वाले लोगों से और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने वाली सरकार से युवाशक्ति ही सच्चाई और एकता के दम पर मुकाबला कर सकती है।''
इस ट्वीट का जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ''माननीय शरद पवार जी, भारत जैसे गरीब राष्ट्र में आपके हिसाब से एक राजनेता के पास अपनी काबिलियत से कमायी, ज्यादा से ज्यादा कितनी संपत्ति होनी चाहिए? भारत में इतनी गरीबी क्यों है, यह आपसे बेहतर कौन जनता है। ईश्वर आपको लम्बी आयु दे, सदबुद्धि दे।''

शरद पवार बोले- अगर मोदी सरकार सच में कश्मीरी पंडितों की परवाह करती तो...
शरद पवार ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार को वास्तव में कश्मीरी पंडितों की परवाह है, तो उन्हें अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने के बजाय उनके पुनर्वास के लिए प्रयास करना चाहिए, कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों पर हमलों के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जिम्मेदार थे।
पवार ने कहा कि जब कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़नी पड़ी, तो वीपी सिंह प्रधानमंत्री थे और जवाहरलाल नेहरू का नाम बिना किसी कारण के बहस में घसीटा गया। शरद पवार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने जगमोहन के साथ मतभेदों के बाद इस्तीफा दे दिया था और यह राज्यपाल ही थे जिन्होंने घाटी से कश्मीरी पंडितों को निकालने में मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications