दृष्टिहीन ने एमपी से भाड़े पर बदमाश बुला जयपुर में एसीपी की सास के घर कराई लूट
जयपुर में एसीपी की सास के घर लूट को अंजाम देने वाला निकाल दृष्टिहीन, एमपी से भाड़े पर बुलाए थे बदमाश
जयपुर। जयपुर के मानसरोवर इलाके में लूट और एसीपी की सास की हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 55 साल के एक दृष्टिहीन शख्स ने मध्य प्रदेश से भाड़े पर बदमाशों को बुलाकर जयपुर में डकैती को अंजाम दिया। इन लोगों ने ही जयपुर के मानसरोवर में डकैती के दौरान ही 75 साल की बुजुर्ग महिला की भी हत्या की। जयपुर पुलिस ने सोमवार को इस गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग का लीडर 55 साल का बदम सिंह एक एक दृष्टिहीन शख्स है।

55 साल के एक दृष्टिहीन ने ही इस लूट का प्लान बनाया था। उनका इरादा क्षेत्र के कई घरों में लूट का था। इसीलिए उसने मध्य प्रदेश से कुछ लोगों को बुलाया और एक वारदात को अंजाम भी दिया। पुलिस ने दो लोगों को लूट और हत्या जबकि तीन, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, को साजिश और चोरी में पकड़ा गया है। डकैती को अंजाम देने के बाद ये लोग मोटकसाइकिल से बदम सिंह के पास पहुंचे थे।
पुलिस ने बताया है कि शहर के अलग-अलग एरिया से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया गया कि कुछ लोग अस्थायी तौर पर शहर में आए हैं। ये लोग टैंट लगाकर रहना शुरू कर दिए और किसी को शक ना हो इसलिए दवा बेचने का काम करते थे। पुलिस ने बताया है कि इन लोगों के तार मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से जुड़े हैं।
बता दें कि राजस्थान के जयपुर स्थित मानसरोवर इलाके में भृगु पथ पर स्थित पॉश कॉलोनी के एक बंगले में शुक्रवार रात लूट की वारदात सामने आई थी। लुटेरे कांच हटाकर व ग्रिल तोड़कर बंगले के भीतर घुसें और एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस संजीव भटनागर की सास को पीट-पीटकर मार डाला। भटनागर की सास पुष्पा विसारिया अपने पोते शौर्य वर्धन विसारिया के साथ बंगले में रह रही थीं। लुटेरों ने मृतक पुष्पा विसारिया के पोते से भी मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। इस इलाके में आला अधिकारियों, एमएलए और पूर्व विधायकों के बंगले हैं। घटना के बाद पुलिस लगातार इस गैंग की तलाश में थी।












Click it and Unblock the Notifications