आप कैसे देखने जा सकते हैं 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी', जानिए टिकट बुकिंग का पूरा सिस्टम
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का अनावरण कर दिया है। इस मूर्ति को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नाम दिया गया है। गुजरात के नर्मदा जिले में बने 182 मीटर ऊंची यह मूर्ति टूरिस्ट के लिए भी नया स्पॉट हो गया है। उम्मीद है कि लगभग 10 हजार टूरिस्ट हर दिन यहां पहुंचेंगे। बता दें कि इस मूर्ति को बनाने में लगभग 3000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। तो आइए जान लेते हैं यहां पहुंचने और घूमने के लिए आपको क्या-क्या करना पड़ेगा।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आकर्षण
यह मूर्ति इसलिए आकर्षण के केंद्र है क्योंकि स्टैच्यू के अंदर एक लिफ्ट बनाई गई है जिसके सहारे आप 135 मीटर की ऊंचाई तक, लगभग छाती तक जा सकते हैं और वहां पर एक गैलरी बनाई गई है जहां से आप फोटो भी ले सकते हैं। लिफ्ट भी ऐसा है जो 4 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलता है ताकि लोग मूर्ति के भीतर का नजारा आराम से देख सके। इसके साथ अंदर में भारत के 'आयरन मैन' के जीवन और समय को दर्शाते हुए विशाल संरचना वाला एक संग्रहालय और प्रदर्शनी हॉल भी बनाया गया है। बता दें कि इसके अलावा यहां पर 52 कमरों वाला एक थ्री स्टार होटल भी बनाया गया है।

सेल्फी के लिए अलग से गैलरी
आपको बता दें उन टूरिस्टों के लिए अगल से गैलरी बनाई गई है जो सेल्फी प्रेमी है। इस गैलरी से मूर्ति के अलावा आस पास का बेहतरीन नजारा अपने कैमरे में कैद किया जा सकता है। इसके अलावाएक संग्रहालय और ऑडियो-विज़ुअल गैलरी भी है। इस मूर्ति को इस तरह से बनाया ही गया है ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सके और सरदार वल्लभ भाई के पटेल के बारे में अधिक से अधिक जान सके।

कैसे पहुंच सकते हैं दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति तक
यह विशाल मूर्ति वडोदरा से लगभग 90 किलोमीटर जबकि अहमदाबाद से करीब 200 किमी दूरी पर स्थित है। अगर मुंबई से आना चाहते हैं तो आपको राष्ट्रीय राजमार्ग 48 और राज्य राजमार्ग 64 के जरिए 420 किमी लंबी सड़क यात्रा कर यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप राज्य राजमार्ग 11 और 63 के जरिए भी इस स्थान पर पहुंच सकते हैं।

कहा और कैसे बुक कराए टिकट?
इस मूर्ति को घूमने के लिए टिकट की भी व्यवस्था की गई है। शनिवार से www.soutickets.in पर टिकटों की ऑन लाइन बिक्री भी शुरू हो गई है। इसके साथ-साथ आप श्रेष्ठ भारत भवन परिसर का टिकट भी खरीद सकते हैं। 3 साल से कम उम्र के बच्चों को यहां कोई टिकट नहीं लगेगा। यदि पर्यटक की उम्र तीन साल से ज्यादा है तो उसे 350 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट के रूर में खर्च करने होंगे। वहीं मूल प्रवेश टिकट के लिए, जिसमें फूलों की घाटी, सरदार पटेल स्मारक, संग्रहालय और ऑडियो-विज़ुअल गैलरी, एकता साइट और सरदार सरोवर बांध की प्रतिमा का भ्रमण करना चहाते हैं तो वयस्कों को रु 120 रुपए का टिकट लगेगा, जबकि 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 60 रुपए का टिकट है।












Click it and Unblock the Notifications