सुप्रीम कोर्ट में 3 जनवरी से अगले 2 हफ्तों तक चलेगी वर्चुअल सुनवाई, कोरोना के चलते कोर्ट ने लिया फैसला
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट में वकीलों की उपस्थिति में होने वाली फिजिकल सुनवाई 2 सप्ताह के लिए स्थगित की।
नई दिल्ली, 3 जनवरी। दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट में वकीलों की उपस्थिति में होने वाली फिजिकल सुनवाई 2 सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। अब 3 जनवरी से अगले दो हफ्तों तक केवल वर्चुअल माध्यम से सुनवाई होगी। बता दें कि देश में कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। कोर्ट ने तमाम जज, वकीलों और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
Recommended Video

कोर्ट ने इस बाबत एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि फिजीकल सुनवाई अगले दो हफ्तों के लिए टाल दी गई है और इस दौरान केवल वर्चुअल माध्यम से सुनवाई होगी। बता दें कि दिल्ली में रविवार को कोरोना के 3,194 केस सामने आए, इस दौरान पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.59% पहुंच गया। आलम ये है कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में 17% का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 20 मई 2021 को कोरोना के सर्वाधिक केस सामने आए थे। वहीं, शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 2,716 के सामने आए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में 3194 नए मामले
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते परेशान न होने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि कोरोना के ज्यादातर मरीज असिम्टोमेटिक हैं इसलिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने एक डाटा जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना के केसों में भले ही तेजी से वृद्धि हो रही है, लेकिन दिल्ली सरकार पूरी तरह से इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कोरोना के केसों में तीव्र वृद्धि के बाद भी अस्पतालों में केवल 1 प्रतिशत ही ऑक्सीजन बेड घिरे हैं, जोकि पिछले साल अप्रैल में आई कोरोना की घातक दूसरी लहर की तुलना में बेहद कम है।












Click it and Unblock the Notifications