दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में 3194 नए मामले
नई दिल्ली, 2 जनवरी। नए साल के शुरुआत के साथ ही देशभर में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। साल 2022 में कोरोना के नए मामलों में लगातार तेजी हो रही है। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। कोरोना के नए मामलों की बात करें तो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 3194 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए साल के जश्न के बाद दिल्ली में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
Recommended Video

रविवार को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में कोविड-19 के 3194 मरीज सामने आए तो वहीं 24 घंटों के दौरान 1156 मरीजों की रिकवरी हुई। दिल्ली में कोरोना से संक्रमित होने की दर 4.59% तक पहुंच चुकी है, जो गंभीर समस्या बन चुकी है। वहीं एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 8397 तक पहुंच गई है।
29 दिसंबर को दिल्ली में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या 923 थी तो वहीं 30 दिसंबर को मरीजों की संख्या 1313 हो गई। वहीं 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन कोरोना मरीजों की संख्या 1796 पर पहुंच गई। वहीं साल के पहले दिन 1 जनवरी 2022 को कोरोना मरीजों की संख्या 2796 और 2 जनवरी तो ये उछलकर 3194 हो गई। यानी तीन दिन में दिल्ली में कोरोना के केस चार गुना बढ़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications