केजरीवाल के सरकारी बंगले के रखरखाव हर महीने खर्च होते थे लाखों रुपए, RTI के हवाले से बीजेपी का बड़ा आरोप
Arvind Kejriwal: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendraa Sachdeva) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमा पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने जनता के पैसे अच्छी जिंदगी (ठाठ-बाट वाली) जी है। दरअसल, उन्होंने आरटीआई (RTI) का हवाला देते हुए कहा कि केजरीवाल के सरकारी बंगले के रखरखाव पर हर महीने लाख रुपए खर्च होते थे।
केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व सीएम के सरकारी बंगले पर 2015 से 2022 के बीच हर साल औसतन 3.69 करोड़ रुपए से ज्यादा का रखरखाव खर्च आया। वहीं, अभी तक आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल के पिछले आवास के रखरखाव पर सालाना 3,69,54,384 रुपए खर्च किए गए थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 के बीच अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ स्थित पुराने सरकारी बंगले के सामान्य टूट फूट, सीवर, बिजली, बढ़ाई से जुड़े कार्यों पर रूपए 29 करोड़ 56 लाख एवं 35 हजार 74 का खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि एक सरकारी बंगले पर लगभग रुपए 3 करोड़ 69 लाख का वार्षिक रखरखाव खर्च साफ दिखाता है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल किस राजसी स्तर का रखरखाव रखते थे या फिर इसमे भी भ्रष्टाचार का खेल होता होगा। दिल्ली की जनता चाहती है कि केजरीवाल खुद सामने आयें और बतायें की उनके बंगले में ऐसी क्या कमी थी जिसके रखरखाव पर हर माह लगभग रुपए 31 लाख खर्च हो जाते थे? इस दौरान सचदेवा ने केजरीवाल पर एक शानदार जीवनशैली जीने का आरोप लगाया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल का पांच सितारा जीवनशैली का सच, जिसे वे एक साधारण सरकार चलाने का दावा करते हुए छिपाने की कोशिश कर रहे थे। पहली बार 52 करोड़ रुपये के 'शीश महल' के नवीनीकरण से उजागर हुआ, जो केजरीवाल के भव्य जीवन और भ्रष्टाचार का सबूत है। सचदेवा ने इन आरोपों के संबंध में केजरीवाल से तत्काल प्रतिक्रिया की मांग की।
उन्होंने कहा कि एक महाराष्ट्र निवासी ने केजरीवाल के पूर्व आवास के रखरखाव खर्चों के बारे में जानकारी निकालने के लिए आरटीआई दायर की थी, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि यह सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार को उजागर करता है। सचदेवा ने आगे तर्क दिया कि दिल्ली में, एक अच्छे 250-300 वर्ग गज के घर के निर्माण में लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
इसलिए, केजरीवाल के बंगले के लिए 3.69 करोड़ रुपये की वार्षिक रखरखाव लागत आश्चर्यजनक है। उन्होंने केजरीवाल की इस मुद्दे पर सवालों से बचने की आलोचना की और उनसे जनता की चिंताओं का समाधान करने का आग्रह किया। इन आरोपों के संबंध में केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications