डर की वजह से भाजपा लगा रही है बेबुनियाद आरोप: वीरभद्र

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा की युवा शाखा के करीब 300 प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ये आरोप राजनीतिक मंशा से प्रेरित हैं।
करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए जलतोप का भी सहारा लिया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के आवास के बाहर बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत से छोड़ दिया। गौरतलब है कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस से वीरभद्र के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की थी।जेटली ने आरोप लगाया था कि वीरभद्र सिंह ने वेंचर एनर्जी एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से 1.5 करोड़ रुपये और 2.4 करोड़ रुपये अपने और अपनी सांसद पत्नी के नाम से चेक के जरिए लिए।












Click it and Unblock the Notifications