Farmers Protest: विराट कोहली बोले- 'किसान देश का एक अभिन्न हिस्सा, यकीन है समाधान निकल जाएगा'

Farmers Protest: विराट कोहली बोले- 'किसान देश का एक अभिन्न हिस्सा, यकीन है समाधान निकल जाएगा'

*Virat Kohli On Farmers Protest: भारत में पिछले दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर अब इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच क्रिकेटर और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने पर ट्वीट पर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विराट कोहली ने बुधवार (3 फरवरी) की रात ट्वीट करते हुए लिखा, असहमतियों के इस दौर में हमें एकजुट रहने की जरूरत है। कोहली ने उम्मीद जताई है कि किसान आंदोलन का समाधान निकल जाएगा। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानून को रद्द कर दे।

Virat Kohli

Recommended Video

    Farmers Protest: Virat Kohli to Rohit Sharma, Cricketer's reacts after Rihanna tweet |वनइंडिया हिंदी

    विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा,'''असहमति के इस वक्त में हम सभी एकजुट रहें। किसान देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे पूरा यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकल जाएगा। ताकि शांति हो और सभी मिलकर आगे बढ़ें।''

    विराट कोहली के अलावा कई क्रिकेटरों ने ने पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) सहित उन सभी सेलिब्रिटीज को जवाब दिया जो भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं।

    पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार की शाम ट्वीट कर कहा, भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। विदेशी ताकतों को इससे दूर रहना चाहिए। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला भी करेंगे। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें।''

    जानिए किसान आंदोलन पर किसने क्या कहा?

    - पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने ट्वीट कर लिखा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर भारत अपने आंतरिक मुद्दों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने में सक्षम है।

    -पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि विदेशी हस्तियों को किसान आंदोलन पर किसी तरह के कमेंट नहीं करने चाहिए। हम एक देश के रूप में अपने किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए सक्षम है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम विभाजित हो जाएं या बाहरी ताकतों से परेशान हो जांए। सब कुछ सौहार्दपूर्ण और निष्पक्ष बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है।

    - साइना नेहवाल ने भी किसान आंदोलन पर ट्वीट किया और किसानों को देश का अभिन्न हिस्सा बताया। साइना ने लिखा, ''किसान हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके मुद्दों को हल करने के लिए किए जा रहे प्रयास भी स्पष्ट दिख रहे हैं। मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+