क्या विराट कोहली के रेस्टोरेंट में 'गे' को नहीं दी जाती है एंट्री, LGBTQ के गंभीर आरोपों के बाद उठे सवाल
क्या विराट कोहली के रेस्टोरेंट में 'गे' को नहीं दी जाती है एंट्री, LGBTQ के गंभीर आरोपों के बाद उठे सवाल
नई दिल्ली, 16 नवंबर: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ''वन8 कम्यून'' (One8 commune) की रेस्टोरेंट श्रृंखला चलाते हैं। विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट चैन के ब्रांच दिल्ली, कोलकाता और पुणे में हैं। अब विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट पर आरोप लग रहे हैं कि उनके रेस्टोरेंट में LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं दी जाती है। LGBTQ+ समुदाय के साथ हुए भेदभाव के बाद विराट कोहली एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। 'यस, वी एक्जिस्ट' नाम के एक पेज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया है कि विराट कोहली के स्वामित्व वाले रेस्टोरेंट में एलजीबीटीक्यूआईए+ को एंट्री नहीं दी जाती है। रेस्तरां पर एलजीबीटीक्यूआईए + के साथ भेदभाव करने का आरोप लग रहा है।

'LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री'
एलजीबीटीक्यूआईए+ का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया हैंडल 'यस, वी एक्जिस्ट' ने पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ''LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री''।
पोस्ट में लिखा है, ''विराट कोहली पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनकी जोमेटो लिस्टिंग कहती है,''स्टैग के लिए नो एंट्री'' हमने उन्हें 2 सप्ताह पहले मैसेज किया था। उनका कोई जवाब नहीं मिला। हमने पुणे वाले रेस्टोरेंट को फोन किया था, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश केवल सिसजेंडर विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं के समूहों के लिए है। ट्रांस महिलाओं को उनके कपड़ों के अनुसार एंट्री दी जाती है। दिल्ली की शाखा ने कोई जवाब नहीं दिया है। कोलकाता ने कहा सबको एंट्री है। हालांकि उनका जोमेटो बुकिंग पेज कुछ और कहता है।''

'विराट कोहली भी LGBTQ+ के साथ भेदभाव कर रहे हैं'
पोस्ट के अंत में लिखा है, ''भारत में ऐसे फैंसी रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में एलजीबीटीक्यूआईए+ के साथ भेदभाव आम है, और विराट कोहली भी यही कर रहे हैं।'' इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। विराट कोहली की इसको लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है।

'अगर ये सच है तो विराट कोहली को शर्म आनी चाहिए...'
सोशल मीडिया पर जब लोगों को ये पता चला कि एलजीबीटीक्यूआईए+ समूह को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी जाती है तो क्रिकेटर की आलोचन होने लगी। इस पोस्ट को शेयर कर एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ''अगर ये सच है तो विराट कोहली को शर्म आनी चाहिए।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, '' कोहली क्यों खुद से नफरत की लोगों को वजह से रहे है...।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''आप विराट कोहली से और क्या उम्मीद भी क्या कर सकते हैं।'' एक यूजर ने लिखा है, विराट और अनुष्का इस होमोफोबिक फैसले पर कुछ बोलेंगे या करेंगे।''
एक अन्य ने कहा, "इस तरह की खबरें सुनना एक समलैंगिक व्यक्ति होना इतना सामान्य है कि यह दुखद है। लोग कहते हैं कि एलजीबीटी अधिकार करो और मरो की स्थिति नहीं है, लेकिन क्या आप बुनियादी जरूरतों के लिए दिन-प्रतिदिन भेदभाव नहीं देखते हैं। मुझे उम्मीद है कि कोहली, अनुष्का शर्मा इस बारे में कुछ कर सकते हैं।"

क्या सच में विराट कोहली के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ को एंट्री नहीं है?
एलजीबीटीक्यूआईए+ के द्वारा किए गए दावों के जवाब में, ''वन8 कम्यून'' ने सोमवार (15 नवंबर) को एक अधिकारिक बयान जारी कर कहा कि रेस्टोरेंट "सभी लोगों का उनके लिंग और / या वरीयताओं के बावजूद स्वागत करने" में विश्वास करता है।'' बयान में कहा गया है, "जैसा कि हमारे नाम से पता चलता है, हम अपनी स्थापना के बाद से हमेशा सभी समुदायों की सेवा में समावेशी रहे हैं।''
इंस्टा स्टोरी पर ''वन8 कम्यून'' ने अपने बयान में आगे लिखा है, रेस्टोरेंट मारे मेहमानों के लिए एक सुरक्षित और सुखद वातावरण सुनिश्चित के लिए हमेशा तैयार है।''

विराट कोहली के रेस्टोरेंट ने सभी आरोपों से किया इनकार
हालांकि विराट कोहली के रेस्टोरेंट ने सभी आरोपों से इनकार किया है। वन8 कम्यून की पुणे ब्रांच के प्रमुख अमित जोशी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "हम लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करते हैं।''
अपनी नीति को गैर-भेदभावपूर्ण बताते हुए अमित जोशी ने समझाया, ''हमारे स्टैग एंट्री पर प्रतिबंध से मतलब है कि व्यक्तिगत लड़कों को परिसर के भीतर अनुमति नहीं है। यह केवल परिसर में मौजूद महिलाओं की सुरक्षा के लिए है।''












Click it and Unblock the Notifications