आज मुंबई में होगा 'विरूष्का' का ग्रैंड रिसेप्शन, बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत
Recommended Video
मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आज मुंबई में होगा। इस रिसेप्शन में करीब 300 गेस्ट शामिल होंगे, जिनमें से फिल्मी जगत के अलावा बिजनेस और राजनीति जगत की तमाम हस्तियां भी शिरकत करेंगी। बता दें, दिल्ली में 21 दिसंबर को विराट-अनुष्का एक रिसेप्शन दे चुके हैं। ये उनका दूसरा रिसेप्शन है जो मुंबई में होने वाला है।
विराट-अनुष्का ने इटली में शादी की थी
बता दें, विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। आज मुंबई के लोअर परेल स्थित होटल St Regis में होने वाले रिसेप्शन में कई सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। इस हाईप्रोफाइल रिसेप्शन में वॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, करण जौहर के साथ-साथ कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी सहित अन्य सेलेब्रिटी भी शामिल होंगे।
मुंबई के लोअर परेल स्थित होटल St Regis में होगी पार्टी
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के लोअर परेल स्थित होटल St Regis के टैरेस पर पार्टी आयोजित की गई है। इस पार्टी के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। होटल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए फूल, लाइट और कैंडल से इसे सजाया गया है।
ग्रैंड रिसेप्शन आज रात आठ बजे से शुरू हो जाएगा
'विरूष्का' का ग्रैंड रिसेप्शन आज रात आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इस रिसेप्शन के कारण इलाके में जाम ना लगे इसके लिए सेलेब्रिटीज को समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है। मुंबई में पहले भी कई बार ऐसा देखा जा चुका है कि सेलेब्रिटीज के कारण जाम लग जाता था।
युवराज सिंह और सचिन भी होंगे शामिल
आज मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन नें क्रिकेट जगत से भी कई दिग्गज शामिल होने जा रहे हैं। जो हस्तियां दिल्ली की पार्टी में नहीं आए थे, आज वो मुंबई में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि क्रिकेट जगत से सचिन के अलावा युवराज सिंह भी रिसेप्शन में शामिल हों। वहीं बिजनेस जगत से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी विरूष्का को बधाई देने पहुंचेंगे।
जरूरी खबर- 31 दिसंबर से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा Whatsapp