मुंबई में विराट-अनुष्का का ग्रैंड रिसेप्शन, पहुंचें खेल-और फिल्म जगत के बड़े सितारे, देखें पार्टी की तस्वीरें और Video
Recommended Video
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपना दूसरा रिसेप्शन मना रहे है। मुबंई के होटल द सेंट रेगिस में ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो चुकी है। विराट और अनुष्का होटल पहुंच चुके है। विराट जहां काले रंग के शेरवानी में नजर आए वहीं अनुष्का ने गोल्डेन रंग की ड्रेस पहन रखी है। विराट-अनुष्का का लुक दिल्ली रिसेप्शन के बिल्कुल अलग दिखा।
विराट-अनुष्का का रिसेप्शन
विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में खेल और फिल्म जगत की कई हस्तियां पहुंच रही है। जसप्रीत बुमराह, कुल्दीप यादव और मनीष पांडे पार्टी में पहुंचे हैं। वहीं आर अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विरेंद्र सहवाग और साइना नेहवाल भी इस पार्टी में शामिल हुई हैं।
बॉलीवुड स्टार्स हुए शामिल
टीम इंडिया के गेंदबाज उमेश यादव और उनकी पत्नी भी इस पार्टी में शामिल होने होटल पहुंचे हैं। वहीं बॉलीवुड से बोमन ईरानी अपनी पत्नी से साथ पहुंचे हैं।
होटल के बाहर फैंस की भीड़
मुबंई के होटल द सेंट रेगिस के बाहर विराट और अनुष्का के फैंस की भारी भीड़ जमा है। उनके चाहने वाले न्यू कपल की एक झलक पाना चाह रहे हैं।
शामिल होगी टीम
माना जा रहा है आज विराट-अनुष्का की पार्टीटीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी शामिल होंगे। दिल्ली रिसेप्शन में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी श्रीलंका सीरीज की वजह से शामिल नहीं हुए थे, लेकिन माना जा रहा है कि मुंबई पार्टी में टीम के अधिकांश खिलाड़ी शामिल होंगे।
शामिल होंगी नामचीन हस्तियां
इस पार्टी में संगीतकार ए आर रहमान और उनकी पत्नी भी शामिल हुए। वहीं सैफ अली खान की बेटी सारा भी विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई।
इटली में हुई शादी
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की। 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए।
विराट ने दोस्तों के लिए की है खास तैयारी
विराट ने मुंबई रिसेप्शन में अपने खिलाड़ी दोस्तों के लिए खास तैयारी की है। पार्टी में अलग से डांस फ्लोर बनाया गया है। धोनी, हार्दिक पांड्या, खुद विराट डांस के काफी शौकीन है। ऐसे में विराट में पार्टी में दोस्तों के लिए खास तैयारी की है।
🎥 | Anushka and Virat at their reception in Mumbai tonight ❤️ #VirushkaReceptionpic.twitter.com/qfX2QN5smv
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) December 26, 2017