Video: इतनी गर्मी, जमीन पर ही बना दिया आमलेट
नयी दिल्ली। प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान का ग्राफ ऊपर ही बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाओं की वजह से लोगों का बुरा हाल है। तेलंगाना भी बुरी तरह से गर्मी की चपेट में है। पारा 40-45 डिग्री के पार हो चुका है।

गर्मी का अंजादा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि महिला ने घर के फर्श पर ही ऑमलेट बना लिया। घटना तेलंगाना के करीमनगर की है। जहां एक महिला कटोरी में अंडे को फोड़ देती है और उसे फर्श पर डाल देती है। देखते ही देखते यह अंडा सूरज की गर्मी से ऑमलेट में बदल जाता है। अगले पंद्रह दिनों में और बढ़ेगी गर्मी, जला देगा मई और जून
ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अप्रैल के महीने में ही तेलंगाना का तापमान आसमान छूने लगा है। जानकारी के अनुसार बीते 6 सालों में यहां का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया।












Click it and Unblock the Notifications