वाजपेयी को गुलाब जामुन से दूर रखना जब हो गया मुश्किल, तब माधुरी दीक्षित ने यूं की थी मदद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें सभी के बीच आज भी जिंदा हैं। भारत रत्न वाजपेयी सिर्फ एक अच्छे नेता और प्रिय प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि एक अच्छे वक्ता और कवि भी थी।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें सभी के बीच आज भी जिंदा हैं। भारत रत्न वाजपेयी सिर्फ एक अच्छे नेता और प्रिय प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि एक अच्छे वक्ता और कवि भी थी। उन्हें लिखने-पढ़ने का खास शौक था। इसके साथ ही फिल्मों और खाने के भी शौकीन थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। देश के अलग-अलग पकवान तो उन्हें इतने पसंद थे कि परहेज पर रहने के बावजूद वो उनसे दूर नहीं रह पाते थे और उन्हें खाने पहुंच जाते। ऐसा ही एक उनका किस्सा खूब मशहूर है। पढ़िए क्या है वो मशहूर किस्सा-

खाने के बेहद शौकीन थे वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी खाने के काफी शौकीन थे। गुलाब जामुन संग उनका एक किस्सा काफी मशहूर है। हुआ यूं था कि जब वो प्रधानमंत्री थे तो एक आधिकारिक भोज में शामिल होने के लिए गए थे। खाने के शौकीन वाजपेयी इस दौरन वो सख्त परहेज पर थे लेकिन फिर भी वो गुलाब जामुन खाने के लिए काउंटर की तरफ बढ़ने लगे। उन्हें खाने से रोकने के लिए उनके सहियोगियों ने एक तरीका खोज निकाला।

माधुरी से मिलने के बाद मिठाई खाना ही भूल गए वाजपेयी
वाजपेयी जब खाने के काउंटर की तरफ बढ़ रहे थे तभी उनके सहियोगियों ने उन्हें एक बॉलीवुड अभिनेत्री से मिलवा दिया। उस भोज में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं। वाजपेयी को खाने से रोकने के लिए उनके सहियोगियों ने उन्हें माधुरी दीक्षित से मिलवा दिया और उसके बाद वाजपेयी की उनसे बातचीत चल पड़ी। फिल्मों के शौकीन वाजपेयी जल्द ही भूल गए थे कि उन्हें गुलाब जामुन खाना था।

देश के कोने-कोने से पकवान थे पसंद
उनके इस किस्से का खुलासा पत्रकार राशिद किदवई ने किया है। वाजपेयी जब माधुरी से बात करने में व्यस्त हो गए तो उनके सहियोगियों ने तुरंत खाने के काउंटर से गुलाब जामुन को हटा दिया। वाजपेयी के साथ काम करने वाले नौकरशाहों ने बताया कि उन्हें खाने में क्या-क्या पसंद था। इसके अलावा पकौड़ों पर खूब सारा चाट मसाला लगाकर खाना भी उन्हें काफी पसंद था।

वाजपेयी ने 16 अगस्त को ली आखिरी सांसें
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत का सर्वोच्च सम्मान पा चुके अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त को शाम 5:05 मिनट पर आखिरी सांसें लीं। खराब सेहत के कारण उन्हें जून में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देश के सबसे चर्चित प्रधानमंत्री और नेताओं में से एक रहे वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सरकार ने सात दिन के राष्ट्री शोक की घोषणा की है, वहीं कई राज्यों ने एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। शुक्रवार को दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications