यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने खोया आपा, कार्यकर्ता के नोंचे बाल, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर अपना आपा इस तरह खो बैठे की एक कार्यकर्ता के बाल नोंच डाले।
सहारनपुर। एक बार फिर से अभिनेता से नेता बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को गुस्सा आया है और उन्हें गुस्सा इस कदर आया जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। गुस्से में उबलते हुए राज बब्बर ने एक कार्यकर्ता के बाल ही नोंच डाले। उनके बाल नोंचने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजबब्बर को युवक ने धक्का दिया था
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कांग्रेसी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मामला दब जाए। इस बारे में राज बब्बर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक इमरान मसूद ने जरूर इस मसले पर सफाई दी है। मसूद ने मीडिया में बयान दिया कि कार्यक्रम के दौरान राजबब्बर को युवक ने धक्का दे दिया था। वह कांग्रेस में नहीं है, उसनेगैर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इशारे पर राजबब्बर को धक्का दिया था।
खास बातें
- ये घटना 24 दिसंबर की बताई जा रही है, जो कि सहारनपुर की कांग्रेस रैली में घटी ।
- राज बब्बर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
- 14वें लोकसभा चुनाव में वह फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद चुने गए थे।
- 2006 में समाजवादी पार्टी से निलंबित होने के बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी।
देखें वीडियो...













Click it and Unblock the Notifications