लीक हो रहे पानी को रोकने की कोशिश कर रहे इस बंदर ने दी लोगों को खास सीख, तेजी से वायरल हो रहा उसका ये VIDEO

नई दिल्‍ली। जल संकट आज विकराल रूप ले चुका है। हर तरफ जल संरक्षण, पानी बचाओ, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी बातें की जाती है। अब तो देश में इस समस्या से निपटने के लिए विशेष जलशक्ति मंत्रालय भी बनाया गया है। इन सबके बावजूद भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर कैसे पाइप से लीक हो रहे पानी को रोकने की कोशिश कर रहा है। ट्विटर यूजर निहारिका सिंह पंजेता ने 14 सेकेंड का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जो बेहद प्रेरित करने वाला है। यूजर्स उसे 'हीरो' कह रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सिर्फ एक ही सवाल सामने आ रहा है कि आइंसान भी इन जानवरों जैसे संवेदनशील क्यों नहीं हो सकते।

इंसानों को क्‍या हुआ है वो क्‍यों नहीं समझ रहे हैं

इंसानों को क्‍या हुआ है वो क्‍यों नहीं समझ रहे हैं

इस वीडियो को निहारिका सिंह पंजेता ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्‍होंने लिखा है कि 'जानवर कितना कुछ कर रहे हैं। लेकिन पता नहीं हम इंसानों को को क्या हुआ है, जो वह अब भी नहीं समझ रहें। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बंदर से जुड़ा यह विडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि जब ये भाई कर सकता है, तो हम क्यों नहीं। पानी बचाओ।

सूखे पत्तों की मदद से टूटे पाइप को फिक्स करने की कोशिश कर रहा है बंदर

सूखे पत्तों की मदद से टूटे पाइप को फिक्स करने की कोशिश कर रहा है बंदर

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टूटे पाइप से लीक हो रहे पानी को एक बंदर रोकने का भरपूर प्रयास कर रहा है। बंदर सूखे पत्तों की मदद से टूटे पाइप को फिक्स करने की भरसक कोशिश कर रहा है ताकि पानी निकलना बंद हो जाए और पानी बर्बाद होने से बच जाए। इस वीडियो को अब तक 3000 से ज्यादा व्यूज और 500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देखिए VIDEO

आप भी देखिए वीडियो और नीचे दिए कमेंट बॉक्‍स में अपनी प्रतिक्रिया दीजिए। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक बंदर का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में बंदर को एक नल से पानी पीते देखा जा सकता है और फिर अपनी प्यास बुझाने के बाद बंदर ने बिना एक पल गंवाए नल का टैप बंद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+