मानुषी छिल्लर को मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने Miss World बनने से पहले दिए थे 'खास टिप्स'

दुनिया ऐसी दो खूबसूरत महिलाएं, मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को एक साथ कैमरे में कैद किया गया है। दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें सुष्मिता मानुषी को कोई खास टिप्स देती दिख रही हैं।

नई दिल्ली। क्या होगा जब दुनिया की दो सबसे खूबसूरत महिलाएं आमने-सामने होंगी? इस नजारे को भला कौन कैद नहीं करना चाहेगा। दुनिया ऐसी ही दो खूबसूरत महिलाएं, मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को एक साथ कैमरे में कैद किया गया है। दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें सुष्मिता मानुषी को कोई खास टिप्स देती दिख रही हैं।

Manushi Chhillar with Sushmita Sen

मानुषी छिल्लर जब से मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश लौटी हैं, तभी से उनका सेलेब्रिटीज से मिलना हो रहा है। लेकिन सुष्मिता सेन से मानुषी की मुलाकात पुरानी है। मानुषी छिल्लर मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से एक फ्लाइट में मिली थीं और उस मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

वीडियो में सुष्मिता मानुषी को मिस इंडिया बनने की बधाई दे रही हैं और उनसे कोई खास बात कर रही हैं। मानुषी का हाथ अपने हाथ में पकड़कर सुष्मिता ने शायद उन्हें मिस वर्ल्ड बनने के कोई खास टिप्स दिए। कहा जा रहा है कि ये वीडियो सितंबर महीने का है जब दोनों फ्लाइट में अचानक से टकरा गए थे।

मानुषी छिल्लर ने 18 नवंबर को चीन में आयोजिस मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश के 17 साल के इंतजार को खत्म किया। मानुषी से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। वहीं सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश में पहला 'मिस यूनिवर्स' का ताज लाईं थीं।

Sush & Miss Word 2017 Manushi Chhillar❤️✈️ #sushmitasen #manushichillar

A post shared by Sushmita Sen Fanpage (@voguesush) on

ये भी पढ़ें: अपनी सगाई पर Miss World मानुषी छिल्लर ने कही चौंकाने वाली बात, कहा 'कोई तो पूछे मंगेतर का सवाल'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+