अपनी सगाई पर Miss World मानुषी छिल्लर ने कही चौंकाने वाली बात, कहा 'कोई तो पूछे मंगेतर का सवाल'
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने ताज जीतने के बाद से जब से भारत में कदम रखा है, तभी से वो बस लोगों के सवालों का जवाब दे रही हैं लेकिन एक सवाल है जो उनसे कोई पूछ ही नहीं रहा है। और वो है मानुषी की सगाई का सवाल।
Recommended Video


नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने ताज जीतने के बाद से जब से भारत में कदम रखा है, तभी से वो बस लोगों के सवालों का जवाब दे रही हैं। मानुषी कभी इस शहर में मीडिया से मुखातिब होती हैं तो कभी दूसरे शहर में किसी इवेंट में शामिल होती हैं। मानुषी सवालों का जवाब दे-देखर थक गई हैं लेकिन एक सवाल है जो उनसे कोई पूछ ही नहीं रहा है। और मानुषी खुद चाहती हैं कि उनसे ये सवाल पूछा जाए।

मानुषी की ख्वाहिश, कोई तो पूछे
मानुषी कि ख्वाहिश है कि कोई उनसे उनकी सगाई के बारे में पूछे। आपको जानकर हैरानी हो रही होगी कि 20 साल की मानुषी की सगाई हो रखी है। मानुषी चाह रही हैं कि कोई उनसे कोई उनके मंगेतकर के बारे में भी पूछे।

इंटरव्यू में जाहिर की दबी ख्वाहिश
हुआ यूं कि IndiaTimes को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि उनसे उनके मंगेतर के बारे में पूछा जाए। मानुषी से पूछा गया कि ऐसा कौन सा सवाल है जो वो चाहती हैं कि लोग उनसे पूछें लेकिन पूछ नहीं रहे हैं। इसके जवाब में मानुषी ने कहा सगाई का। उन्होंने कहा कि काफी लोग उनकी सगाई की बातें कर रहे हैं। 'क्या मुझे किसी से सगाई कर लेनी चाहिए थी? इसलिए मैं चाहती हूं कि कोई मुझसे इस बारे में पूछे।'

विकिपीडिया पेज पर भी है सगाई की खबर
मानुषी ने आगे कहा कि ये बात उनके विकिपीडिया पेज पर भी है। 'ये काफी फनी है क्योंकि मैं खुद नहीं जानती कि वो इंसान कौन है।' एक और इंटरव्यू में मानुषी ने कहा कि 'क्या मैं एंगेज्ड लगती हूं? मैं सिर्फ 20 साल की हूं। मैं वाकई में अपने मंगेतर से मिलना चाहती हूं क्योंकि उसने मेरी जिंदगी काफी आसान बना दी है।'

पीएम मोदी से मिलीं मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर का फिलहाल बॉलीवुड में जाने का कोई प्लान नहीं है। वो समाज के हक में काम करना चाहती हैं। इस सिलसिले में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलीं। मानुषी मेंस्ट्रुएशन के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती हैं। इसके लिए वो कई देशों की यात्रा भी करेंगी।
-
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications