VIDEO: 'दिलबर-दिलबर' गाने पर मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा डांस, एकटक देखते रहे करण जौहर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के डांस का दीवाना भला कौन नहीं है। फिर चाहे किसी फिल्म में उनका आइटम नंबर हो या फिर किसी सेट पर किया हुआ, जब भी मलाइका डांस करती हैं तो लोग बस टकटकी लगाए देखते रहते हैं। हाल ही में जब मलाइका ने अपने शो के सेट पर डांस किया तब भी हर किसी की निगाहें उन्हीं पर थम गईं।

Malaika Arora

मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के डांस का दीवाना भला कौन नहीं है। फिर चाहे किसी फिल्म में उनका आइटम नंबर हो या फिर किसी सेट पर किया हुआ, जब भी मलाइका डांस करती हैं तो लोग बस टकटकी लगाए देखते रहते हैं। हाल ही में जब मलाइका ने अपने शो के सेट पर डांस किया तब भी हर किसी की निगाहें उन्हीं पर थम गईं। खुद करण जौहर भी उन्हें एकटक देखते रहे।

'दिलबर-दिलबर' पर कंटेस्टेंट संग नाचीं मलाइका

'दिलबर-दिलबर' पर कंटेस्टेंट संग नाचीं मलाइका

मलाइका अरोड़ा इन दिनों कलर्स चैनल पर 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो को होस्ट कर रही हैं। इस शो में उनके साथ डायरेक्टर करण जौहर और एक्ट्रेस किरण खेर भी हैं। हाल ही में इस शो पर कुछ कंटेस्टेंट के साथ मलाइका ने भी ठुमके लगाए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। मलाइका ने 'सत्यमेव जयते' फिल्म में नोरा फतेही के गाने 'दिलबर दिलबर' पर डांस किया।

तलाक के एक साल बाद मलाइका ने नाम से हटाया 'खान'

मलाइका ने इस गाने पर ऐसा डांस किया कि खुद करण जौहर उन्हें टकटकी लगाए देखते रहे। उनके डांस का वीडियो इंटरनेट पर भी तहलका मचा रहा है। मलाइका की निजी जिंदगी की बात करें तो इस वक्त अर्जुन कपूर के साथ उनकी डेटिंग की खबरें खूब सुर्खियां बन रही हैं। मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'खान' सरनेम भी हटा लिया है। ऐसा उन्होंने अरबाज खान से अपने तलाक के एक साल बाद किया।

क्या अर्जुन-मलाइका कबूल रहे अपना रिश्ता?

क्या अर्जुन-मलाइका कबूल रहे अपना रिश्ता?

मलाइका और अर्जुन ने धीरे-धीरे अपने रिश्ते को पब्लिक करना शुरू कर दिया है। मलाइका ने 'MA' लॉकेट पहने भी एक फोटो हाल ही में शेयर की थी। उन्होंने इसे मलाइका अरोड़ा बताया था, लेकिन फैंस को पूरा यकीन है कि ये 'मलाइका अर्जुन' है। अर्जुन कपूर भी 'कॉफी विद करण' में कबूल कर चुके हैं कि वो सिंगल नहीं हैं। दोनों की शादी की खबरें भी काफी आ रही हैं कि अगले साल ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+