VIDEO: सड़क पर तेंदुए का आतंक, ट्रक से शख्स को खींच कि तभी..

नई दिल्ली। एक तेंदुआ का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सड़क पर उत्पाद मचाता दिख रहा है। ये वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें तेंदुआ पहले एक शख्स पर हमला करता है फिर उसके कई कुत्ते उस पर भौंकते हैं तो कुत्तों के साथ उसकी झड़प हो जाती है।

ट्रक से खींच ही लिया था शख्स को

ट्रक से खींच ही लिया था शख्स को

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ दीवार फांदते हुए सड़क पर आ जाता है। तेंदुए को देख वहां मौजूद दो लोग ट्रक में चढ़कर जान बचाने की कोशिश करते हैं। इसमें एक तो चढ़ जाता है दूसरे का पैर तेंदुआ पकड़ लेता है। किसी तरह से उसका पैर तेंदुए के मुंह से निकलता है। इसी बीच गली के आवारा अवारा कुत्ते वहां पहुंच जाते हैं और तेंदुए पर हमला करते हुए उसकी पूंछ पकड़कर खींचने की कोशिश करते हैं। कुत्तों से तंग आकर तेंदुआ वहां से भागता है।

हैदराबाद का है वीडियो

हैदराबाद का है वीडियो

प्रवीण कासवान ने 16 मई को शेयर किए इस वीडियो में लिखा है- भारत में कहीं तेंदुए और कुत्तो के बीच जंग हुई, लेकिन ये नया नहीं है। अक्सर कुत्ते तेंदुए को पछाड़ने की कोशिश करते हैं। आईएफएस अफसर प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर इस वीडियो में लिखा है कि ये भारत में कहीं का वीडियो है। उन्होंने शहर का नाम नहीं लिखा है। हालांकि बताया जा रहा है कि ये हैदराबाद का वीडियो है। ये वीडियो सीसीटीवी का है। जिसमें लॉकडाउन के चलते खाली पड़ी सड़क पर तेंदुआ खूब उत्पाद मचा रहा है।

वायरल हो रहा है वीडियो

कासवान के इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 के करीब रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोग इस पर कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने किसी तरह से बचे शख्स को भाग्यशाली कहा है तो वहीं कई लोगों ने कमेंट करते हुए कुत्तों की हिम्मत की दाद दी है। वहीं कई लोगों ने लिखा कि जिस तरह लॉकडाउन बढ़ रहा है, अब तो जानवर ही सड़क पर दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+