VIDEO: 'सुरैया' बनने के लिए कैटरीना ने की जीतोड़ मेहनत, प्रभुदेवा के डांस ने रुलाया भी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 'सुरैया' बन अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सभी का दिल जीतने को तैयार हैं। हाल ही में गाने का टीजर शेयर किया गया था जिसपर कुछ ही समय में लाखों व्यूज आ गए थे।

Katrina Kaif

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 'सुरैया' बन अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सभी का दिल जीतने को तैयार हैं। हाल ही में गाने का टीजर शेयर किया गया था जिसपर कुछ ही समय में लाखों व्यूज आ गए थे। अब कैटरीना ने गाने की मेकिंग का वीडियो शेयर किया है। 'सुरैया' के किरदार में कैटरीना के फिगर की भी खूब तारीफ की जा रही है। अब देखिये वो कैसे बनीं कैटरीना से 'सुरैया'।

कैटरीना ने फैंस के लिए शेयर किया रिहर्सल का वीडियो

कैटरीना ने फैंस के लिए शेयर किया रिहर्सल का वीडियो

कैटरीना कैफ के जितने भी फैंस ने 'सुरैया' गाने का टीजर देखा है, वो उसका पूरा वीडियो देखने को बेताब है। तो पूरा वीडियो तो फैंस को फिल्म में ही देखने को मिलेगा, लेकिन कैटरीना ने फैंस के लिए अपनी रिहर्सल का वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाया आखिर वो 'सुरैया' कैसे बनीं। एक्ट्रेस ने 'सुरैया' गाने की रिहर्सल का वीडियो शेयर कर लिखा, 'जब मैंने 'सुरैया' के लिए सबसे पहली कोरियोग्राफी देखी तो मैं सोचने लगी कि क्या ये जैज है, या बैले या फोक, लेकिन वो प्रभुदेवा के साथ डांस करना है।'

प्रभुदेवा ने कराया ऐसा डांस, रो पड़ीं कैटरीना

कैटरीना ने लिखा कि प्रभुदेवा के डांस स्टाइल को बयां करना मुश्किल है क्योंकि वो कोरियोग्राफी में एक अलग ही टच देते हैं। 'उन्होंने रिहर्सल में मेरी काफी मदद की। फ्रस्टेट होकर रोने के अलावा मुझे सभी पसंद आया। आखिर में हुक स्टेप में हम सभी ने खूब मजा किया।' 'सुरैया' गाने में कैटरीना के जलवों की सभी ने खूब तारीफ की है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के डायरेक्टर विजय कृष्णा ने भी एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा था कि प्रभुदेवा ने जो स्टेप्स दिए हैं, वो सिर्फ कैटरीना कर सकती थीं।

दीवाली पर रिलीज होगी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख, अमिताभ बच्चन और आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी सन 1795 में आधारित हैं, जब ठगों के एक गैंग ने आजादी के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी से जंग शुरू की थी। फिल्म दीवारली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+