VIDEO: विदेश में सड़कों पर जैकलीन फर्नांडिज ने किया वर्कआउट, मस्ती भरा अंदाज इंटरनेट पर छाया
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज फिटनेस की कितनी दीवानी हैं, ये तो हर कोई जानता है। जैकलीन अक्सर अपने जिम सेशन से वीडियो और तस्वीरें फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं। जैकलीन ने अपने वर्कआउट का एक ऐसा ही वीडियो हाल ही में पोस्ट किया है, जिसमें वो काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज फिटनेस की कितनी दीवानी हैं, ये तो हर कोई जानता है। जैकलीन अक्सर अपने जिम सेशन से वीडियो और तस्वीरें फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं। जैकलीन ने अपने वर्कआउट का एक ऐसा ही वीडियो हाल ही में पोस्ट किया है, जिसमें वो काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं। जैकलीन के इस वीडियो को अब तक आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

जैकलीन ने मस्ती भरे अंदाज में किया वर्कआउट
अपनी फिटनेस का खास खयाल रखने वालीं जैकलीन फर्नांडिज का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो गया है। जैकलीन अपने फिगर को लेकर काफी सजग रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपना वर्कआउट सेशन शेयर भी करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मस्ती भरे अंदाज में वर्कआउट करती दिख रही हैं।

आठ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
जैकलीन का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो जैकलीन की ईद पर रिलीज 'रेस 3' सुपरहिट रही थी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सलमान खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। 'रेस 3' की शूटिंग के लिए जैकलीन ने खूब पसीना बहाया था और खास ट्रेनिंग भी ली थी। फिल्म में जैकलीन के एक्शन सीन काफी धमाकेदार थे।

'रेस 3' की शूटिंग के दौरान आंख में लगी थी चोट
जैकलीन ने 'रेस 3' फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। फिल्म के सेट पर जैकलीन को आंख में चोट लग गई थी, जोकि काफी गंभीर थी। अपनी आंखों की फोटो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा था, 'तो ये एक परमानेंट इंजरी है और मेरी आइरिस अब कभी भी गोल नहीं हो पाएगी, लेकिन शुक्रगुजार हूं कि मैं देख सकती हूं।' उनकी अगली फिल्म ड्राइव इसी साल रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में जैकलीन के ऑपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं।
View this post on InstagramA post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on












Click it and Unblock the Notifications