Bollywood Viral Photos: मिनटों में वायरल हो गई थी सेलिब्रिटीज की ये फोटो
सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लंदन में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर लोग काफी एक्टिव रहने लगे है। इस प्लेटफॉर्म पर मिनटों में चीजें लाखों लोगों तक पहुंच जाती है। कभी लोग ट्रोल हो जाते हैं तो कभी तारीफ भी होती है। बॉलीवु़ सेलिब्रिटी भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ स्मोकिंग कर रहे थे। अब एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें सनी देओल अपने पुराने प्यार डिंपल कपाड़िया के हाथों में हाथ डाले बैठे दिख रहे हैं। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब आपके स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हुई हो। आपको ऐसे ही 10 तस्वीरों को दिखाते हैं, जो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

सनी देओल-डिंपल कपाड़िया
सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लंदन में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बैठे हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिंपल के एक हाथ में सिगरेट है जबकि उनका दूसरा हाथ सनी ने थाम रखा है। लोग दावा कर रहे हैं ये दोनों आज भी एक दूसरे को चाहते हैं।

रणबीर कपूर-माहिरा खान
कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की फोटो वायरल हो गई थी। जिसमें दोनों न्यूयार्क के एक होटल के बाहर सिंगरेट पीते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में माहिरा शॉर्ट वाइट ड्रेस में नजर आ रही है, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लोगों ने कयास लगा लिया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा
साल 2017 के मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा का ट्रेंच कोट बहुत ही कम समय में ट्रेंड करने लगा है। मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट'स कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के इस इवेंट में प्रियंका राल्फ लौरेन का डिजाईन किया हुआ यह ट्रेंच कोट पहन कर उतरीं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

रवींद्र जडेजा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो मैच में सलेक्ट नहीं किए जाने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाद रवींद्र जडेजा ने फोटो शेयर किया। इस फोटो में उनके मपंह से धुंआ निकल रहा है और साथ में कैप्शन लिखा है, पिछली रात को शानदार 'नाइट आउट' रहा, मेरी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक।

कैटरीना-रणबीर
एक समय में एक दूसरे के बेहद करीब रहने वाले कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें दोनों इबिज़ा के बीच पर सीक्रेट वेकेशन मना रहे थे। इस फोटो में कैटरीना बिकीनी में हैं।

अनुष्का-विराट
अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी अच्छे दोस्त है, लेकिन हाल में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों देहरादून में सगाई के लिए एक साथ पहुंचे हैं।

सलमान-यूलिया
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ मालदीप में फैमिली वेकेशन एन्जॉय करते हुए सलमान खान और उनके परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

करीना-तैमूर
करीना-सैफ अली खान के बेटे तैमूर के जन्म के समय एक फोटो खूब वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था हॉस्पिटल में करीना के साथ लेटा बच्चा तैमूर है, लेकिन बाद में ये फेक तस्वीर साबित हुई।

सलमान-शाहरुख खान
सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ देखना आसान नहीं होता। दोनों के बीच काफी सालों तक विवाद चला, लेकिन साल 2013 में बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान आपस में गले मिले, जिसके बाद कहा जाना लगा कि दोनों के बीच सुलह हो गई।

कंगना-ऋतिक
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और बातें वायरल हुई। हाल ही में कंगना ने एक टीवी इंट रव्यू के दौरान अपने और ऋतिक के संबंधों को लेकर बेझिझक खुलासा किया।












Click it and Unblock the Notifications