सोनम कपूर की शादी का कार्ड VIRAL, ये है रस्मों का पूरा शेड्यूल
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड हसीना और फैशन आईकॉन सोनम कपूर 8 मई को मिसेज आनंद आहूजा बन जाएगी। दोनों ही के परिवार में शादी को लेकर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर सोनम-आनंद की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें मेंहदी, संगीत और शादी की सारी रस्मों की जानकारी है। शादी के कार्ड को स्पॉटबॉय डॉट कॉम ने सबसे पहले शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

मेंहदी-शादी-पार्टी..... तीन फंक्शन
कार्ड के मुताबिक 7 मई, सोमवार को आइलैंड, बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स (मुंबई) में शाम 4 बजे सोनम-आनंद की मेहंदी की रस्म होगी और उसके बाद 8 मई को 'रॉकडेल' बंगले में सुबर 11-12.30 बजे तक शादी की रस्में होंगी, शादी होने के बाद फिर 8 मई को रात 8 बजे 'द लीला' (मुंबई) में एक पार्टी रखी गई है। हर फंक्शन के लिए ड्रेस कोड रखा गया है।

इकोफ्रेंडली कार्ड
सोनम की शादी का कार्ड बेहद ही सादगी भरा है और इकोफ्रेंडली है, जिसका रंग हरा है, देखने में कार्ड बहुत ही सुंदर और काफी अलग सा है। शादी में चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कौन हैं आनंद आहूजा?
गौरतलब है कि आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिजमेन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, वो क्लोथिंग कंपनी 'भाने' के सीईओ एंड फाउंडर है। आनंद ने अमेरिकन एंबेसी स्कूल से पढ़ाई पूरी की है । इसके बाद Wharton School of the University से पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है, इसके बाद आनंद अपना फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट' संभालने के लिए भारत आ गए ।

साल 2014 में सोनम और आनंद की मुलाकात हुई थी
साल 2014 में सोनम और आनंद की मुलाकात हुई थी । एक महीने बाद ही आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया था ।चार साल डेटिंग करने के बाद अब दोनों का रिश्ता अपने मुकाम पर पहुंच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications